फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   IMDb give low rating of Amazon prime new web series Rasbhari starrer Swara Bhaskar after Gulabo Sitabo

गुलाबो सिताबो के बाद प्राइम वीडियो को लगा नया झटका, स्वरा की एडल्ट वेब सीरीज को मिली सबसे कम रेटिंग

Thu, 02 Jul 2020 01:56 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
IMDb give low rating of Amazon prime new web series Rasbhari starrer Swara Bhaskar after Gulabo Sitabo
रसभरी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो के बाद हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वेब सीरीज 'रसभरी' को भी प्राइम वीडियो के दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। भारत में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस ड्रामा रोमांस सीरीज को तो इंटरनेट पर व्याप्त वाटर आर्मी भी नहीं बचा पाई है। इसका नतीजा यह हुआ है कि फिल्मी प्रोजेक्टों का दर्शकों की प्रतिक्रिया के हिसाब से आंकलन करने वाली वेबसाइट आईएमडीबी ने इस सीरीज को हाल ही की सबसे कम रेटिंग दी है।

विज्ञापन


स्वरा भास्कर की यह वेब सीरीज अपने कंटेंट के कारण रिलीज होने से पहले ही चर्चा में रही है। स्वरा का किरदार इस सीरीज में एक अंग्रेजी पढ़ाने वाली अध्यापिका का है जिस पर उसके ही छात्र नजर रखते हैं। रोजाना अपनी अध्यापिका की कामुकता देखकर उनमें से कुछ छात्र तो मन ही मन उससे प्यार करने लगते हैं।  एडल्ट कंटेंट देखने के आदी लोगों को भी उन्हें यह सीरीज रास नहीं आई। आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर से कंपटीशन के लिए प्राइम वीडिया को खेला गया ये तुरुप का पत्ता काम नहीं आया।

विज्ञापन

IMDb give low rating of Amazon prime new web series Rasbhari starrer Swara Bhaskar after Gulabo Sitabo
रसभरी - फोटो : सोशल मीडिया

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने भी इस सीरीज के एक दृश्य पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक बच्ची कुछ शराबियों के सामने नाच रही है, यह दृश्य दर्शकों को अच्छा संदेश नहीं देता है। इस पर स्वरा भास्कर की सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई की गई थी। सीरीज के रिव्यूज और दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते इसे 2.6 की रेटिंग ही नसीब हो पाई है।

पढ़ें: अवनीत कौर ने छोड़ा 'अलादीन' सीरियल, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed