OTT This Week: ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं बोमन ईरानी, जानें इस हफ्ते कौन सी सीरीज होंगी रिलीज
दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ना कुछ नया रिलीज होता ही रहता है। तो आइए जानते हैं इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज के बारे-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दौर था जब फिल्मों के शौकीन लोग बेसब्री से शुक्रवार का इंतजार करते थे। हर हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में लोगों के मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन होती थी। लेकिन समय के साथ अब मनोरंजन के साधन में भी कई बदलाव हो गए हैं। फिल्मों के अलावा अब दुनियाभर में वेब सीरीज का चलन भी तेजी से बढ़ गया है। यही वजह है कि वेब सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का चलन भी काफी बढ़ गया है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ना कुछ नया रिलीज होता ही रहता है। तो आइए जानते हैं इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज के बारे-
शी 2
मशहूर और चर्चित वेब सीरीज आश्रम 3 में अपने दमदार किरदार से सभी का दिल जीतने वाली अदिति पोहनकर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अदिति इम्तियाज अली द्वारा लिखित और निर्मित वेब सीरीज 'शी' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस सीरीज में उन्होंने भूमिका परदेशी उर्फ भूमि नाम की एक अंडरकवर कांस्टेबल के रूप में नजर आई हैं। यह सीरीज 17 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
मासूम
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बोमन ईरानी फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर भी अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। एक्टर 62 साल की उम्र में वेब सीरीज 'मासूम' से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज की कहानी पंजाब के फलौली पर आधारित है, जिसमें कपूर फैमिली के अन कहे सच को दिखाया जाएगा। मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित यह सीरीज 17 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।