फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Flipkart will come web series of Sachin Bansal and Binny Bansal life based on Big Billion Startup The Untold Flipkart Story

कारोबारी दुनिया के ‘बैडब्वॉयज’ के बाद अब बारी ‘गुडब्वॉयज’ की, इन मशहूर शख्सियतों पर बनेगी वेब सीरीज

Tue, 27 Oct 2020 02:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 27 Oct 2020 02:55 PM IST
सार

  • फ्लिपकार्ट के संस्थापकों पर ही एक वेबसीरीज बनने जा रही है।
  • सीरीज मिहिर दलाल की लिखी किताब 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' पर आधारित होगी।
  • 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' को हाल ही में द बेस्ट बिजनेस बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Flipkart will come web series of Sachin Bansal and Binny Bansal life based on Big Billion Startup The Untold Flipkart Story
सचिन, बिन्नी बंसल - फोटो : file photo

विस्तार

अमेजन ऑन लाइन शॉपिंग पोर्टल से वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के चलते लगातार मात खा रहे फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर एमएक्स प्लेयर के उपलब्ध होने की सुगबुगाहट के बीच खबर ये भी है कि खुद फ्लिपकार्ट के संस्थापकों पर ही एक वेबसीरीज बनने जा रही है। ये सीरीज मिहिर दलाल की लिखी किताब 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' पर आधारित होगी।

विज्ञापन


सचिन और बिन्नी बंसल की निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। सचिन और बिन्नी दोनों ही आईआईटी ग्रैजुएट हैं और बेंगलुरु में रहते हुए इन्हें एक ऑनलाइन कंपनी खोलने का विचार आया। उन्होंने इंटरनेट पर एक वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शुरुआत की और यह छोटा सा विचार धीरे-धीरे एक बड़े व्यापार में तब्दील हो गया। इस पूरी कहानी को लेखक मिहिर दलाल ने अपनी किताब 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' में लिखा।

विज्ञापन

'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' को हाल ही में द बेस्ट बिजनेस बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यही किताब अब एक वेब सीरीज का रूप लेने वाली है। इस बारे में मिहिर कहते हैं, 'यह कहानी महत्वकांक्षी व्यक्तित्व वाले लोगों की है जिन्होंने देश में स्टार्टअप की दुनिया में एक महत्वपूर्ण इतिहास रच दिया। यह कहानी जब एक दृश्य के रूप में लोगों के सामने आएगी तो इसका प्रभाव कुछ अलग ही होगा।'

देश के मशहूर व्यापारियों पर आधारित फिल्में और वेब सीरीजें तो पहले भी बनती रही हैं। धीरूभाई अंबानी पर बनी मणिरत्नम की क्लासिक फिल्म ‘गुरु’ के बाद हाल ही में देश के कुछ चर्चित कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रत राय और रामलिंगा राजू पर भी एक वेब सीरीज 'बैड बॉय बिलेनियर्स' के नाम से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। इसी महीने वर्ष 1992 में भारतीय शेयर बाजार में बड़ा घोटाला करने वाले व्यापारी हर्षद मेहता पर आधारित वेब सीरीज 'स्कैम 1992' भी ओटीटी पर प्रसारित हो चुकी है।

पढ़ें: शाहरुख खान की आवाज बनकर मशहूर हुए थे अभिजीत भट्टाचार्य, गाए हैं एक से बढ़कर एक गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed