फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Disney production house postpone OTT launch in India due to coronavirus

भारत में डिजनी प्लस के लॉन्च में कोरोना ने अड़ाई टांग, अब 29 मार्च को नहीं होगा लॉन्च

Fri, 20 Mar 2020 01:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Disney production house postpone OTT launch in India due to coronavirus
डिजनी - फोटो : सोशल मीडिया

ओवर द टॉप (ओटीटी) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस साल का सबसे बड़ा धमाका टल गया है। भारत में डिजनी प्लस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 29 मार्च को होने वाली शुरुआत के साथ लॉन्च किया जाना था, लेकिन आईपीएल के टलने के बाद अब डिजनी इंडिया ने अपने इस ओटीटी के लॉन्च को भी आगे खिसका दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स को खरीदे जाने के बाद से डिजनी लगातार भारत में अपनी स्थिति मजबूत करता रहा है। भारत में फॉक्स स्टार के फिल्म निर्माण का प्रबंधन भी अब डिजनी के पास है। स्टार और डिजनी इंडिया की तरफ से डिजनी प्लस का लॉन्च स्थगित किए जाने की जानकारी शुक्रवार को सामने आई है। पिछले शुक्रवार को ही  स्टार और डिजनी इंडिया ने इस ओटीटी को लॉन्च करने के लिए मुंबई में शानदार कांफ्रेंस की तैयारी की थी लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


द वाल्ड डिजनी एपैक के प्रेसीडेंट और स्टार व डिजनी इंडिया के चैयरमैन उदय शंकर ने अब यह जानकारी दी है। वह कहते हैं, “हमने हाल ही में घोषणा की थी कि भारत में डिजनी प्लस को हॉटस्टार के साथ मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, चूंकि आईपीएल का ये सीजन अब विलंब से शुरू होगा तो हमने ये फैसला किया है कि डिजनी प्लस का ये लॉन्च भी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए। डिजनी प्लस के प्रीमयर की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन



खतरे में है 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट का परिवार, धमकाते हुए कॉलर ने मांगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed