फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Christmas is Cancelled and Senorita 89 is all set to premiere on Lionsgate Play app from 9th december

Lionsgate Play: लायंसगेट प्ले पर रिलीज होंगी सेनोरिटा 89 और क्रिसमस इज कैंसल्ड, इस दिन से की जा सकेंगी स्ट्रीम

Sat, 03 Dec 2022 05:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Dec 2022 05:47 PM IST
सार

अगले हफ्ते लायंसगेट प्ले एप पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लायंसगेट प्ले एप पर हॉलीवुड के प्रीमियम कंटेंट कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Christmas is Cancelled and Senorita 89 is all set to premiere on Lionsgate Play app from 9th december
सेनोरिटा '89 ,क्रिसमस इज कैंसल्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अगले हफ्ते लायंसगेट प्ले एप पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लायंसगेट प्ले एप पर हॉलीवुड के प्रीमियम कंटेंट कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। गूगल प्ले एप पर उपलब्ध लायंसगेट प्ले एप पर कई मशहूर फिल्में और वेब सीरीज मौदूज हैं। अब अगले हफ्ते 9 दिसंबर को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'क्रिसमस इज कैंसल्ड' और 'सेनोरिटा 89' भी स्ट्रीम किए जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।   

विज्ञापन

क्रिसमस इज कैंसल्ड 
पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रिसमस इज कैंसल्ड' बॉक्स ऑफिस पर लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। प्रार्थना मोहन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 दिसंबर से लायंसगेट एप पर स्ट्रीम की जाएगी। 'क्रिसमस इज कैंसल्ड' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो 29 वर्षीय लड़की एमा के इर्द-गिर्द घूमती है। एमा को पता चलता है कि उसके 52 वर्षीय पिता उसकी हाई स्कूल में सबसे बड़ी दुश्मन रही लड़की को डेट कर रहे हैं। एमा को बहुत गुस्सा आता है और वह फैमिली क्रिसमस पार्टी के दौरान उन दोनों का रिश्ता तोड़ने का मिशन शुरू करती है। एमा का किरदार अभिनेत्री हेले ओरांटिया ने निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेनोरिटा '89
'क्रिसमस इज कैंसल्ड' के साथ-साथ 9 दिसंबर को लायंसगेट पर 'सेनोरिटा '89' नामक एक वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है। ऑस्कर विनिंग निर्माता पाब्लो और जुआन डे डायस लारेन की निर्माण की गई यह थ्रिलर वेब सीरीज है, जो मेक्सिको में 1980 के ब्यूटी पेजेंट्स के डार्क साइड को दिखाएगी। सीरीज 1980 के दशक में लैटिन अमेरिका की ब्यूटी प्रतियोगिता संस्कृति के पर्दे के पीछे घूमती है। यह एक ऐसी दुनिया है जहां सामने से सिर्फ हंसी, रोशनी और चमक है, लेकिन उसके पीछे एक अंधेरी और परेशान करने वाली दुनिया छिपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed