फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Bobby Deol makes his digital debut with web series Aashram

वेब सीरीज 'आश्रम' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे बॉबी देओल, इस दिन होगी रिलीज

Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol makes his digital debut with web series Aashram
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता बॉबी देओल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' में वो नजर आएंगे। ओटीटी पर यह वेब सीरीज 28 अगस्त 2020 को प्रसारित की जाएगी। 

विज्ञापन


बॉबी देओल एक ऐसे बाबा का किरदार करने जा रहे हैं जिसकी शख्सियत बहुत कुछ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलती है। जानकारी के मुताबिक ये सीरीज एक राजनीतिक व्यंग्य है और इसके लिए काफी कुछ तथ्य जेल में वक्त बिता रहे डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम की निजी जिंदगी से मिलते हैं। वहीं इस सीरीज में मुख्य महिला किरदार के रूप में अनुप्रिया गोयनका हैं। अनुप्रिया इससे पहले फिल्म 'पद्मावत' से सुर्खियां बटोर चुकी हैं
विज्ञापन

 
इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' में भी दिखेंगे। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहीं 'क्लास ऑफ 83' में बॉबी देओल एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed