फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Warner Bros signed multi year feature film deal Wonka and Dune Part Two fame Timothee Chalamet

Timothee Chalamet: वॉर्नर ब्रदर्स और टिमोथी के बीच हुआ करार, 'वोंका'-'ड्यून 2' के बाद बनाएंगे दिलचस्प फिल्में

Tue, 26 Mar 2024 11:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

टिमोथी चालमेट को 'कॉल मी बाई योर नेम', 'लेडी बर्ड', 'लिटिल वुमेन' और 'ड्यून' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने बतौर निर्माता भी काम किया है।

विज्ञापन
Warner Bros signed multi year feature film deal Wonka and Dune Part Two fame Timothee Chalamet
Timothee Chalamet - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता टिमोथी चेलमेट के साथ वार्नर ब्रदर्स ने करार किया है। दोनों के बीच यह करार कई वर्षों के लिए हुआ है, जिसके तहत फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी वार्नर ब्रदर्स की तरफ से अभिनेता के साथ मिलकर भविष्य में कई शानदार फिल्में दर्शकों के बीच पेश की जाएंगी। टिमोथी भी कंपनी के साथ की गई इस डील के तहत अभिनय के साथ-साथ फिल्मों को प्रोड्यूस भी करेंगे।  

विज्ञापन


कई वर्षों के लिए हुई डील
टिमोथी चालमेट को 'कॉल मी बाई योर नेम', 'लेडी बर्ड', 'लिटिल वुमेन' और "ड्यून' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने बतौर निर्माता भी काम किया है। वार्नर ब्रदर्स और टिमोथी के बीच कई वर्षों के लिए डील हुई है। टिमोथी चालमेट ने वार्नर ब्रदर्स के साथ बीते वर्ष दिसंबर में 'वोंका' और इस साल मार्च में 'ड्यून: पार्ट टू' समेत बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के मुताबिक टिमोथी चार दशक में ऐसे पहले अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने आठ महीनों के अंदर रिलीज हुईं तो टॉप फिल्मों में अभिनय किया है। 
विज्ञापन

Ilaiyaraaja: इलैयाराजा की बायोपिक में कौन निभाएगा एआर रहमान का किरदार? तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस में होगा इजाफा
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सफलता के बाद चालमेट की फीस में भी इजाफा होगा। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता ने 'वोंका' के लिए  करीब 8 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए। अब कहा जा रहा है कि स्टूडियो की आगामी फिल्मों में लीड रोल के लिए वह डबल डिजिट में फीस लेंगे।
Rudranil Ghosh: टिकट न मिलने पर खफा अभिनेता रुद्रनील घोष? भाजपा के 60 से अधिक व्हॉट्सएप ग्रुप से हुए बाहर

वार्नर ब्रदर्स ने जताई खुशी
वार्नर ब्रदर्स मोशन पिक्चर ग्रुप के सह-अध्यक्ष और सीईओ माइक डी लुका और पाम एबडी टिमोथी के साथ हुई डील को लेकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है, 'हमें खुशी है कि अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं के लिए टिमोथी चालमेट ने हमारे स्टूडियो को चुना है। पिछले कुछ वर्षों में हमने न केवल टिमोथी की अपने काम के प्रति जुनून की तारीफ की है, बल्कि उनके किरदारों से भी स्पष्ट है कि वे अपने काम और फिल्मों को अपना सौ फीसदी देते हैं। 'ड्यून' और 'वोंका' में भी उनकी यह मेहनत साफ दिखी है।
TGIKS: 'शो के सेट पर नहीं होती नकारात्मकता', द ग्रेट इंडियन कपिल शो से पहले अर्चना ने की कॉमेडियन की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed