फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   who play ar rahman role in Ilaiyaraaja biopic these pics went viral on social media details inside

Ilaiyaraaja: इलैयाराजा की बायोपिक में कौन निभाएगा एआर रहमान का किरदार? तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Tue, 26 Mar 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Mar 2024 09:27 PM IST
सार

इलैयाराजा निजी जीवन में कई प्रमुख हस्तियों से विशेष बंधन साझा करते हैं। इनमें एआर रहमान, फिल्मकार मणिरत्नम और गीतकार वैरामुथु जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
who play ar rahman role in Ilaiyaraaja biopic these pics went viral on social media details inside
इलैयाराजा, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर दक्षिण भारतीय संंगीतकार इलैयाराजा पर बनने जा रही बायोपिक की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। फिल्म में धनुष लीड एक्टर के रूप में नजर आने वाले हैं। फैंस संगीतकार के जीवन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में, बायोपिक के टाइटल पोस्टर का अनावरण चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया, इस इवेंट में कमल हासन, वेट्री मारन, गंगई अमरन और भारतीराजा सहित कई प्रमुख हस्तियां नजर आईं। अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इलैयाराजा के जीवन और संगीतकार के रूप में उनकी यात्रा को खास अंदाज में पेश करती नजर आएगी।

विज्ञापन

Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन

who play ar rahman role in Ilaiyaraaja biopic these pics went viral on social media details inside
ग्राफिक्स कलाकारों द्वारा तैयार की गई तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
ग्राफिक्स कलाकारों ने तैयार की तस्वीरें

इलैयाराजा निजी जीवन में कई प्रमुख हस्तियों से विशेष बंधन साझा करते हैं। इनमें एआर रहमान, फिल्मकार मणिरत्नम और गीतकार वैरामुथु जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। लोगों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए, ग्राफिक्स कलाकारों ने इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कई अभिनेताओं को चित्रित करने की कोशिश की है। इन तस्वीरों में प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता सिलंबरासन टीआर को एआर रहमान के रूप में दिखाया गया है, जबकि माधवन को मणिरत्नम और विशाल को वैरामुथु के रूप में दिखाया गया है।

who play ar rahman role in Ilaiyaraaja biopic these pics went viral on social media details inside
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
पद्म पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

पोस्टर में युवा इलैयाराजा को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर हारमोनियम लिए हुए दिखाया गया है, जो संगीतकार के प्रारंभिक वर्षों की झलक पेश करता है। हालांकि, कलाकारों और क्रू की आधिकारिक घोषणा अभी मेकर्स की ओर से नहीं की गई है। निजी जीवन की बात करें तो इलैयाराजा की शादी जीवा से हुई थी और दंपति के तीन बच्चे कार्तिक राजा, भवतारिणी और युवान शंकर राजा हैं। ये सभी फिल्म संगीतकार और गायक हैं। अपने करियर में इलैयाराजा पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर के लिए दो पुरस्कार शामिल हैं। 2010 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से नवाजा गया था। इसके बाद 2018 में वे पद्म विभूषण से सम्मानित हुए, जो भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed