फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   war 2 cbfc changes hrithik roshan junior ntr controversial scenes cut ua 16 certificate

War 2: सेंसर बोर्ड की 'वॉर 2' पर चली कैंची, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म में हुए ये बड़े बदलाव

Sat, 09 Aug 2025 02:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 09 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

CBFC cuts sensual images in War 2: फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म में क्या कुछ बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन
war 2 cbfc changes hrithik roshan junior ntr controversial scenes cut ua 16 certificate
वॉर 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ अपनी रिलीज से पहले अब सेंसर बोर्ड की तरफ से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद ही अब इसे रिलीज किया जाएगा। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की इस स्पाई थ्रिलर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और ये YRF स्पाई यूनिवर्स का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


डायलॉग्स पर चली कैंची
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने फिल्म में कुछ डायलॉग्स को गलत करार देते हुए उन्हें म्यूट करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुल छह जगहों पर डायलॉग्स को बदला गया है, जबकि एक सीन में एक किरदार द्वारा किया गया इशारा भी हटाने को कहा गया। ये इशारा एक विवादित डायलॉग के एक मिनट बाद फिल्म में आता है। इसके अलावा, फिल्म में एक अश्लील डायलॉग को भी बदला गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को 16 वर्ष से ऊपर के दर्शकों के लिए उपयुक्त यानी U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया।
विज्ञापन


कियारा आडवाणी के सीन पर चला सेंसर का कैंची
CBFC ने फिल्म के कुछ सीन्स को ज्यादा ‘संवेदनशील’ बताते हुए उन्हें भी कम करने के निर्देश दिए हैं। कुल मिलाकर लगभग 9 सेकंड की ‘सेंसुअल’ फुटेज को फिल्म से हटाया गया है। माना जा रहा है कि ये कट्स कियारा आडवाणी के बिकिनी सीक्वेंस से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Jimmy Fallon: अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर बोले कॉमेडियन जिमी, ट्रंप के फैसले पर किया व्यंग्य

फिल्म की लंबाई में हुआ बदलाव
शुरुआत में फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 59 मिनट और 49 सेकंड थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने खुद ही इसमें कटौती करते हुए इसकी अवधि घटाकर 2 घंटे 51 मिनट 44 सेकंड कर दी। ये फैसला CBFC द्वारा निर्देशित नहीं था, बल्कि प्रोडक्शन टीम ने अपनी तरफ से फिल्म को और टाइट और क्रिस्प बनाने के उद्देश्य से किया।


फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की टक्कर
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन ‘मेजर कबीर धालीवाल’ के रोल में नजर आएंगे, जबकि जूनियर एनटीआर ‘विक्रम’ नामक एक और भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के किरदारों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज
‘वॉर 2’ को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, यानी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर 'वॉर' की अगली कड़ी है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed