फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jimmy fallon reacts on donald trump and india tariff issue

Jimmy Fallon: अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर बोले कॉमेडियन जिमी, ट्रंप के फैसले पर किया व्यंग्य

Sat, 09 Aug 2025 01:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 09 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

Jimmy Fallon: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। अब इस मामले पर अमेरिकन मशहूर कॉमेडियन जिमी फॉलन ने व्यंग्य किया है। 

विज्ञापन
Jimmy fallon reacts on donald trump and india tariff issue
जिमी फॉलन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, तबसे इसकी काफी आलोचना हो रही है। इस मामले पर अमेरिकन मनोरंजन उद्योग के मशहूर कॉमेडियन जिमी फॉलन ने कटाक्ष किया है। इसके अलावा कॉमेडियन ने हाल ही में और मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

कॉमेडियन ने टैरिफ मामले पर किया कटाक्ष
अमेरिकन कॉमेडियन जिमी फॉलन ने अपने बयान में कहा, ‘आज, राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का असर कनाडा, ब्राजील और भारत सहित 90 से ज्यादा देशों पर पड़ा है। सिर्फ उत्तर कोरिया और एपस्टीन द्वीप ही ऐसे देश हैं जहां ट्रंप ने टैरिफ नहीं लगाया।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि इस फैसले ने भारत को अन्य देशों के साथ खड़ा कर दिया है, जो पहले से ही टैरिफ झेल रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Border 2 Teaser: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, इस दिन मिलेगी फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों पर भी जिमी फॉलन ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने जींस ब्रांड के लिए एक एड शूट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस एड की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की थी। अब कॉमेडियन जिमी फॉलन ने रूस -यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिडनी स्वीनी के नाम का जिक्र किया।


यह खबर भी पढ़ें: SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक


जिमी फॉलन के बारे में
जेम्स थॉमस फालोन एक अमेरिकी हास्य अभिनेता, टेलीविजन होस्ट, गायक, लेखक और निर्माता हैं। टेलीविजन में अपने शानदार काम के लिए जाने जाने जाते हैं फॉलन। अभिनेता ने कई लाइव शोज के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed