फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek Oberoi recalls losing childhood friend and girlfriend to cancer at age of 17 says i was shattered

Vivek Oberoi: कैंसर के कारण विवेक ने खोया पहला प्यार, 17 साल की उम्र में टूट गए थे अभिनेता

Thu, 26 Dec 2024 11:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने 17 साल की उम्र में अपने बचपन की प्रेमिका को कैंसर के कारण खोने के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार भविष्य के लिए सपने देखे थे कि वे दोनों शादी करेंगे।

विज्ञापन
Vivek Oberoi recalls losing childhood friend and girlfriend to cancer at age of 17 says i was shattered
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने किशोरावस्था के उस दर्दनाक दौर को याद किया, जिसने उनकी जिंदगी में गहरा प्रभाव डाला। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में विवेक ने खुलासा किया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में कैंसर के कारण अपनी बचपन की दोस्त और पहली प्रेमिका को खोने का खुलासा किया। उन्होंने इसे अपना जिंदगी बदल देने वाला अनुभव बताया।

विज्ञापन

बचपन की दोस्त के साथ देखे थे शादी के सपने
विवेक ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली प्रेमिका के साथ भविष्य के सपने देखे थे, जिसमें शादी और साथ में जीवन बिताने की योजनाएं भी शामिल थीं। उनकी असामयिक मृत्यु ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया, जिससे उनका दिल टूट गया। हाल ही में विवेक ने बताया, 'मैंने सोचा कि यही है। वह वही है। मैंने कल्पना की कि हम साथ में कॉलेज जाएंगे, शादी करेंगे और बच्चे पैदा करेंगे। मैंने अपने जीवन की योजना अपने दिमाग में बना ली थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की मौत के बाद बुरी तरह टूटे विवेक
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं उनके या उनके परिवार से संपर्क नहीं कर पाया तो मैंने उसके चचेरे भाई को फोन किया, जिसने मुझे बताया कि वह अस्पताल में है। मैं वहां पहुंचा। हम पांच से छह साल से रिलेशनशिप में थे और वह मेरी सपनों की लड़की थी। फिर, मुझे पता चला कि वह लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के अंतिम स्टेज में थी। यह एक बड़ा सदमा था। हमारी हर कोशिश के बावजूद, वह दो महीने के भीतर ही चल बसी। मैं टूट गया और बिखर गया।'

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट
वहीं, विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह वर्तमान में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed