फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishal jethwa reaction after getting information of homebound entry in oscar

‘होमबाउंड’ फिल्म के ऑस्कर में शामिल होने पर क्या थी विशाल जेठवा की पहली प्रतिक्रिया? अभिनेता ने किया ये खुलासा

Fri, 10 Oct 2025 05:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 05:01 PM IST
सार

Vishal Jethwa: हाल ही में विशाल जेठवा ने 'होमबाउंड' फिल्म के ऑस्कर में शामिल होने की सूचना के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी, इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Vishal jethwa reaction after getting information of homebound entry in oscar
विशाल जेठवा - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। हाल ही में एक्टर ने लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि जब उनकी फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने की सूचना मिली, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी। चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन

मां को किया पहला फोन
विशाल जेठवा ने एएनआई से बात करते हुए 'होमबाउंड' फिल्म को ऑस्कर में शामिल किए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को ऑस्कर में एंट्री मिलेगी। इसके तुरंत बाद मैंने अपनी मां को फोन किया। हम सबको यकीन नहीं हो रहा था। मुझे फिल्म पर और खुद पर भी बहुत गर्व है।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सुनील शेट्टी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना अनुमति इस्तेमाल हुई तस्वीरों को लेकर अभिनेता ने मांगी कानूनी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती संघर्ष पर बात की
आगे बात करते हुए अभिनेता ने अपने शुरुआती वर्षों के संघर्ष और आज की सफलता पर विचार प्रकट किया। उन्होंने कहा, "यह आसान नहीं था और मुझे अपना काम बहुत पसंद था। मैं बस इसका आनंद ले रहा हूं। जब मैं पीछे मुड़कर अपने सफर पर नजर डालता हूं, तो मुझे बहुत सारे उतार-चढ़ाव और धीमी प्रगति दिखाई देती है। मैं अपने सफर से बहुत प्रेरित हूं।"



रैंप वॉक में बिखेरा जलवा
इन दिनों लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशाल जेठवा भी शामिल हुए। विशाल जेठवा स्टाइलिश और शानदार अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद शेरवानी, पतली पैंट और शानदार दुपट्टे में रैंप वॉक किया। 

क्या है फिल्म की कहानी?
'होमबाउंड' फिल्म की कहानी दो दोस्तों की है - मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा)। दोनों का सपना है पुलिस की वर्दी पहनना। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें बार-बार उनके रास्ते में आ खड़ी होती है। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन सचमुच काफी है, या हमारे सपनों से भी बड़ी समाज की ये पुरानी जंजीरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed