सीजेपी प्रोटेस्ट: 'आंदोलन तब तक जारी रहेगा...', विशाल ददलानी प्रदर्शन में शामिल, दिया बड़ा बयान; देखें वीडियो
Vishal Dadlani: मुंबई के मध्य में स्थित शिवाजी पार्क में शुक्रवार दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी शामिल हुए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विस्तार
यह इतना सुंदर दृश्य है
विशाल ददलानी ने इससे पहले ऑनलाइन भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। अब आज मुंबई में सिंगर खुद भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विशाल ने कहा, 'यह इतना सुंदर दृश्य है। मुझे अभिजीत साथ दिल्ली में होने का मौका नहीं मिला, लेकिन यहां होने का मौका मिल रहा है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे दे।' विशाल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
पहले भी किया था सीजेपी का समर्थन
इससे पहले गुरुवार शाम विशाल ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी थी कि वे आज इस प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने सीजेपी का समर्थन किया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़े बयान देते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी।
प्रोटेस्ट का हिस्सा बने विशाल
Abhi to Party Shuru huin hain Gyanu,
— CJP Gems 💎 (@GameonNewbie) October 2, 2026
Vishal Dadlani Joins
CJP Protest Season 2🔥 pic.twitter.com/ruxTVTxaUz
- CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।
- संगठन की मांगों में चुनाव आयोग में सुधार और मतदाता सूची से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बदलाव भी शामिल हैं।
- CJP की ओर से कहा गया है कि मुंबई से शुरू होने वाला यह प्रदर्शन आगे बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, पटना और रांची जैसे शहरों तक ले जाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह: क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल