फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli Rohit Sharma are retiring from T20I Kartik Aaryan says breaks his heart We are losing two diamonds

Kartik Aaryan: विराट कोहली-रोहित शर्मा के संन्यास लेने पर टूटा कार्तिक आर्यन का दिल, बोले-'हम दो हीरे..

Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने टी 20 की जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने पर खुलकर बात की है। जानिए चंदू चैंपियन स्टार ने क्या कहा।
 

विज्ञापन
Virat Kohli Rohit Sharma are retiring from T20I Kartik Aaryan says breaks his heart We are losing two diamonds
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके कार्तिक आर्यन आज सभी के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस कम कमाई की हो, लेकिन कार्तिक के अभिनय की हर तरफ तारीफ हुई। क्रिकेट मैच सभी भारतीयों का पसंदीदा खेल है, इस लिस्ट में कार्तिक भी शामिल हैं। सबसे बड़ा टी 20 विश्व कप फाइनल हाल ही में समाप्त हुआ, कार्तिक दो क्रिकेट दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास की घोषणा पर बेहद दुखी हुए, साथ ही उन्होंने दोनों के लिए दिल छू लेने वाली बात कही।
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन ने टी20 में भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी
एक इंटरव्यू  के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत से खुश और उत्साहित हैं। उन्हें यह जीत एक सपने जैसी लग रही है। कार्तिक ने कोहली के खेलने के तरीके की जमकर तारीफ की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के कैच को शानदार बताया। यह मैच एक बेहतरीन रोमांचक मैच था और ऐसा कुछ जिसे हम में से बहुत से लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। बुमराह, हार्दिक पांड्या, सभी का एक टीम प्रयास था।"
विज्ञापन



कार्कित का टूटा दिल
भारत ने ब्रिजटाउन में बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में अपने यादगार खेल से दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था और दूसरी बार ट्रॉफी अपने घर लाई थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर कार्तिक आर्यन ने कही कार्तिक ने कहा, 'भले ही देश ने विश्व कप जीत लिया हो, लेकिन दुख की बात है कि हम दो हीरे खो रहे हैं। दो दिग्गजों के संन्यास लेने से निश्चित रूप से मेरा और प्रशंसकों का दिल टूट गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्तिक का स्पेशल इंस्टा पोस्ट
सभी सेलेब्स और क्रिकेट प्रेमियों की तरह कार्तिक ने भी कल रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में भारत को बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत को शानदार बताया। इस पोस्ट के साथा कार्तिक ने लिखा, ''भारत ने आज न केवल विश्व कप जीता बल्कि हमेशा के लिए दिल जीत लिया। टीम इंडिया, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया।"


कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
कार्तिक की कई फिल्में आनी वाली हैं। वह जल्द ही अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed