फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli Carries Anushka Sharma Shopping Bags Sets Hubby Goals Video viral From London

Virat Kohli Anushka: शॉपिंग बैग हाथ में लिए दिखे विराट कोहली, इस अंदाज में नजर आईं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो

Wed, 28 Aug 2024 11:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 28 Aug 2024 11:00 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर कई दिनों से यह अफवाहें हैं कि दोनों अब भारत छोड़कर लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे। इसी बीच दोनों स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर दिखाई दिए।

विज्ञापन
Virat Kohli Carries Anushka Sharma Shopping Bags Sets Hubby Goals Video viral From London
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma, सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद जैसे बॉलीवुड को अलविदा ही कह दिया है। लेकिन उनको अब देखकर लगता है कि उन्होंने बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि भारत को भी हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया है। हाल ही में अनुष्का और विराट का एक वीडियो लंदन से सामने आया है, जिसमें कपल लंदन में शॉपिंग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


लंदन में दिखाई दिए अनुष्का-विराट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय लंदन में हैं, जहां वे सभी चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर एक शांत और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हाल ही में, दोनों लंदन में जब खरीदारी करने निकले, तभी उन्हें किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अनुष्का और विराट सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ था और लाल रंग का हैंडबैग लिए हुए थीं। दूसरी ओर, विराट उनके पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके हाथ में कुछ शॉपिंग बैग थे।
विज्ञापन



दोनों की कैसे और कहां हुई थी मुलाकात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक टेलीविजन विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों उसी समय एक-दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। 2017 में, उन्होंने इटली में एक निजी समारोह में परिवारजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे, एक बच्ची वामिका का स्वागत किया इसके बाद इस साल फरवरी में, वे एक बार फिर माता-पिता बने जब उन्होंने एक बच्चे का स्वागत किया। उस समय, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि उन्होंने लड़के का नाम अकाय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट अब दोनों बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री के जल्द ही भारत आने की संभावना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह "जल्द ही" मुंबई वापस आएंगी। काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।
Shraddha Kapoor: वरुण धवन की जगह अब ऋतिक रोशन के घर में रहेगी यह 'स्त्री'? अक्षय कुमार की बनेंगी पड़ोसी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed