Vipul Amrutlal Shah: 'दो-तीन पहलू हैं', ट्रंप के विदेशी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ एलान पर बोले विपुल अमृतलाल
Trump 100 Percent Tariff On Movies: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में प्रोड्यूस फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर खुद यह जानकारी दी। इस पर भारतीय फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में बनी सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ का एलान कर दिया है। ट्रंप ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सोमवार को यह दावा भी किया कि उन्होंने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) को अमेरिका के बाहर बनाई गई सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इस पर निर्माता विपुल अमृताल शाह ने प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप ने दिया विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने का निर्देश
विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाते हुए ट्रंप ने विदेशी फिल्मों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। इस बारे में विपुल अमृतलाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'इसके दो-तीन पहलू हैं। पहला यह कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यह 100 प्रतिशत टैरिफ कैसे होगा? क्योंकि हमारी जो फिल्में होती हैं वो भारत की ही कंपनी वहां सीधे डिस्ट्रीब्यूट करती है और बहुत सारी फिल्में होती हैं जो वहां के डिस्ट्रीब्यूटर हम नियुक्त करते हैं और वो डिस्ट्रीब्यूट करते हैं'।
यह खबर भी पढ़ें:
Gaurav Khanna: सीरियल ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना को करियर में कैसे मिला पहला मौका? कुकिंग शो में भी छा गए अभिनेता
बोले- 'इसकी बहुत सारी बारीकियां हैं'
अमृतलाल शाह ने आगे कहा, 'भारत की कंपनियों के लिए जो वहां फिल्म डिस्ट्रीब्यूट करती हैं उन पर टैरिफ लगेगा। यह कैसे होगा? क्या होगा? मुझे लगता है कि इसकी बहुत सारी बारीकियां हैं, जिन्हें हमें अभी देखना होगा'। बता दें कि टैरिफ एक प्रकार का कर यानी टैक्स है, जो किसी देश द्वारा आयातित वस्तुओं (इम्पोर्टेड गुड्स) पर लगाया जाता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Gautami Kapoor: बिटिया के 16वें जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दे रही थीं गौतमी, जवाब मिला- 'मां तुम पागल हो?'
निर्माता आनंद पंडित बोले- 'चिंता का विषय है'
वहीं, निर्माता आनंद पंडित ने अमेरिका के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की ट्रंप घोषणा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा विदेशी फिल्मों पर प्रस्तावित टैरिफ पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, यह देखते हुए कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय फिल्म उद्योग दर्शकों की बदलती प्राथमिकताओं के कारण थिएटर में आने वाले लोगों की संख्या मे कमी देख रहा है, यह चिंता का विषय है'।