फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vinod Kapri film Pyre is now part of 16th London Indian film festival

Pyre: लंदन पहुंची विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर', हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

Sat, 14 Jun 2025 04:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

Pyre In 16th London Indian Film Festival: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को अब लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दखाया जाएगा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Vinod Kapri film Pyre is now part of 16th London Indian film festival
पायर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म अब 16वें लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है। 22 जुलाई को इस फिल्म का बीएफआई लंदन में यूके प्रीमियर होने वाला है। विनोद कापड़ी की यह फिल्म हिमालय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'पायर' में एक बुजुर्ग जोड़े के बारे में दिखाया गया है। वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन बदलते पहाड़ी समाज में जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं। इससे पहले भी इस फिल्म ने कई बड़े प्रतिमान हासिल किए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर जीता अवॉर्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ का प्रीमियर पिछले साल नवंबर में तेलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है। इस फिल्म को वहां खूब सराहा गया। इस फिल्म के प्रीमियर पर विनोद कापड़ी, दोनों बुजुर्ग कलाकारों को भी साथ लेकर गए।
फिल्म ने नवंबर 2024 में तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवार्ड जीता था।

यह खबर भी पढ़ें: Kavya Maran: क्या सनराइजर्स हैदराबाद की अरबपति मालकिन को डेट कर रहा ये म्यूजिशियन? शादी को लेकर चल रही अटकलें

विज्ञापन
विज्ञापन

Vinod Kapri film Pyre is now part of 16th London Indian film festival
पायर फिल्म का दृश्य, विनोद कापड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिले छह नामांकन
इसी साल मार्च में 'पायर' को स्पेन के मशहूर 24वें इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छह कटेगरी में नामांकित किया गया। विनोद कापड़ी की यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डिजाइनिंग के लिए नामांकित हुई है।
विनोद कापड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी फिल्म का प्रीमियर बेल्जियम में 'MOOOV' फिल्म फेस्टिवल में होगा। 

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म 'पायर' को निर्देशक विनोद कापड़ी ने ही निर्देशित किया है, इसके राइटर भी वही हैं। फिल्म में दो बुजुर्ग ने अहम भूमिका निभाई है, इनके नाम पद्म सिंह और हीरा देवी हैं। फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग जोड़ा पद्म और तुलसी रहते हैं। इनकी दुनिया उजड़ने लगी है। दरअसल, इनके गांव में लगभग सभी लोगों ने पलायन कर लिया है। वह सोचते हैं कि जब मर जाएंगे तो उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा? अचानक एक दिन उनके पास एक खत आता है, जिसके बाद उन्हें जीने की आस जागती है? फिल्म इसी के आस पास घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed