फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikrant Massey reveals he did not went on honeymoon with wife could not spend time with son because of work

Vikrant Massey: शादी के बाद अबतक पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए विक्रांत, अभिनेता ने वजह का भी किया खुलासा

Fri, 20 Dec 2024 11:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:57 PM IST
सार

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने अपने वायरल रिटारयमेंट वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

विज्ञापन
Vikrant Massey reveals he did not went on honeymoon with wife could not spend time with son because of work
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विस्तार

विक्रांत मैसी की हाल ही में एक पोस्ट इंटरनेट पर छा गई थी। पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद कई लोगों ने इसे उनका रिटायरमेंट पोस्ट समझ लिया। इन अफवाहों का खंडन करते हुए अभिनेता ने कहा था कि वह रिटायरमेंट नहीं, बल्कि लंबा ब्रेक लेने की बात कर रहे थे। वहीं, अब हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया कि यह निर्णय उनके परिवार के साथ समय बिताने के लिए था। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने हनीमून पर अपने काम की प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं जा सके।

विज्ञापन

फिल्मों में कुछ नया नहीं कर रहे विक्रांत
विक्रांत ने कहा कि चार फिल्में करने से उन्हें एहसास हुआ कि वह कुछ नया पेश नहीं कर रहे हैं और कहा, 'अब मुझे ऐसा लग रहा है वही चीज मैं कर रहा हूं। मेरे हिसाब से जो औसत या औसत से नीचे है, वो लोगों के लिए अच्छा है। मैं जब तक संभव हो अभिनय करना चाहता हूं। मैं अपने अंदर की उस रचनात्मक चीज को जीवित रखना चाहता हूं, इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे लिए सही समय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के साथ समय नहीं बिता पा रहे विक्रांत
आगे अपनी पत्नी शीतल के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने खुलासा किया कि वह काम में इतने व्यस्त थे कि वह पत्नी शीतल के साथ हनीमून पर नहीं जा सके। उन्होंने कहा, 'शादी की, बीवी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए। उनके साथ तीन महीने से ज्यादा बैठ नहीं पाए। बेटा हुआ, उसने 'पापा' मेरे पीठ पीछे कहा, फिर चलना मेरे पीछे शुरू किया, उसे दांत आए, मैं देख नहीं पाया। वीडियो पे, फोटो पे मैं उसको बड़ा होते देख रहा हूं।' हालांकि, एक बार फिर उन्होंने रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा यार।

विज्ञापन

विक्रांत की वायरल पोस्ट
विक्रांत की वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'पिछले कुछ साल और उससे आगे का समय अभूतपूर्व रहा है। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि यह समय फिर से संभलने और घर वापस जाने का है। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक अभिनेता के तौर पर भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed