फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CTRL actress Ananya Panday shared her opinion about doing item numbers in Hindi films

Ananya Panday: आइटम नंबर करने को लेकर अनन्या ने जाहिर की अपनी राय, बताया इस आधार पर लेंगी फैसला

Sun, 29 Sep 2024 09:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 29 Sep 2024 09:18 AM IST
सार

अनन्या पांडे हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं। 
 

विज्ञापन
CTRL actress Ananya Panday shared her opinion about doing item numbers in Hindi films
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

विस्तार

अनन्या पांडे हिंदी फिल्मों के दुनिया की एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह इंडस्ट्री के उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें काफी चर्चा मिलती हैं। वह बीते कुछ समय से लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी डेब्यू ओटीटी सीरीज कॉल मी बे को लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं। अब वह नेटफ्लिक्स की अपनी आगामी फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर करने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


आइटम नंबरों को दूसरे दृष्टिकोण से देखने की जरूरत - अनन्या 
अपने पांच साल के फिल्मी करियर में अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक बन गई हैं। उन्होंने खो गए हम कहां, लाइगर, पति पत्नी और वो आदि कुछ फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हाल में ही उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में आइटम नंबर करने को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के कई और तरीके हैं। उन्होंने कहा कि डांस नंबर के इरादे के आधार पर अपना फैसला लेंगी। उन्होंने आगे कहा उन आइटम नंबरों को दूसरे दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है और ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से इसे एक अलग और महत्वपूर्ण रूप में दिखाया जा सकता है। 
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर की इस फिल्म से काफी पीछे रह गई 'देवरा'
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किरदार को सम्मान नहीं, तो नहीं करेंगी आइटम नंबर
'कॉल मी बे' स्टार ने कहा कि अगर उनका किरदार एक सशक्त लड़की का है, उसे बहुत ज्यादा अश्लील नहीं बनाया जा रहा है, तो वह आइटम नंबर कर सकती हैं। अगर उनके किरदार को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, तो वह इसे करने से मना कर देंगी। अनन्या ने आगे कहा, "सेक्सी होने के कई तरीके हैं, लेकिन अश्लीलता या ऑब्जेक्टिफाइड नहीं होना चाहिए। पुरुषों के साथ भी यही होता है, आप उन्हें अपनी शर्ट उतारने के लिए कहते हैं, तो उन्हें भी ऑब्जेक्टिफाइड किया जाता है।" अभिनेत्री ने इसमें जोड़ते हुए कहा कि इसे मनोरंजन के रूप में भी देखा जा सकता है, लेकिन समस्या नकारात्मक तत्वों के महिमामंडन से है। 
Arshad Warsi: जोकर वाले बयान पर हुई आलोचना के बाद अरशद ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात
चार अक्तूबर को रिलीज होगी 'कंट्रोल'
अनन्या पांडे इन दिनों अपने आगामी फिल्म कंट्रोल को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म एक साइबर थ्रिलर होने वाली है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म चार अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'कंट्रोल' में वह विहान सामत के साथ नजर आने वाली हैं। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी डेब्यू प्राइम वीडियो सीरीज 'कॉल मी बे' में भी दोनों ने साथ काम किया था। 
Devara Day 2 Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, कलेक्शन में पचास फीसदी से ज्यादा की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed