फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Varma celebrated the success of IC 814 The Kandahar Hijack congratulated director Anubhav Sinha

IC 814: 'आईसी 814' की सफलता से उत्साहित हैं विजय वर्मा, सीरीज की कामयाबी पर अनुभव सिन्हा को दी बधाई

Tue, 10 Sep 2024 08:02 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 10 Sep 2024 08:02 AM IST
सार

'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' इस साल की चर्चित वेब सीरीज में से एक है। विजय वर्मा इसमें पायलट की भूमिका में नजर आए हैं। हाल में ही अभिनेता ने तस्वीर साझा कर इसके निर्देशक अनुभव सिन्हा को बधाई दी है। 

विज्ञापन
Vijay Varma celebrated the success of  IC 814 The Kandahar Hijack congratulated director Anubhav Sinha
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

विस्तार

विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ड्रामा सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर चर्चा में हैं। कई दिग्गज कलाकारों से सजी ये सीरीज काफी सुर्खियां बटोर रही है। ये सीरीज वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिसमें साल 1999 में काठमांडू-दिल्ली यात्रा के दौरान इंडियन एयरलाइंस की फ़्लाइट आईसी 814 को हाइजैक कर लिया गया था। विजय वर्मा इस सीरीज में पायलट कैप्टन शरण देव की भूमिका में नजर आए हैं, जिन्होंने इस घटना के दौरान काफी बहादुरी दिखाई थी। अभिनेता ने इस सीरीज की सफलता की तुलना बॉक्स ऑफिस सुनामी से की।

विज्ञापन


विजय ने तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा संदेश 
अभिनेता ने निर्देशक अनुभव सिन्हा को इस सुपरहिट सीरीज के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' सीरीज के लुक में एक तस्वीर साझा की। इस में वह पायलट के रूप में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वह अपनी पायलट की वर्दी पहने शान से खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की वर्दी पहनी है, जिस पर पीले रंग की धारियां भी बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने धूप का चश्मा पहना हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अनुभव सिन्हा को टैग कर बधाई दी है।
विज्ञापन

Earth: रोमांस ड्रामा अर्थ 1947 की आज सिल्वर जुबली, जानिए आमिर खान-नंदिता दास की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय वर्मा ने दी अनुभव सिन्हा को बधाई
अभिनेता ने कहा कि अगर यह फिल्म थियेटर में रिलीज होती, तो इसकी तुलना बॉक्स-ऑफिस सुनामी, आंधी और हिमस्खलन आदि शब्दों से की जाती। विजय वर्मा के अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा, "अगर यह एक सिनेमाघरों में रिलीज होती, तो इसकी सफलता का वर्णन करने के लिए बॉक्स-ऑफिस सुनामी, आंधी और हिमस्खलन जैसे शब्दों से किया जाता, लेकिन मैं इस विश्वस्तरीय शो को सबसे प्यारी बूंदाबांदी कहना चाहूंगा।" दर्शकों को बधाई देते हुए विजय ने कहा, बधाई हो सर आपको सुपरहिट हुआ है।"

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)



Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की फिल्मों ने किया उन्हें मालामाल, नेट वर्थ के मामले में कई दिग्गजों को किया पीछे
अनुभव सिन्हा ने भी दी प्रतिक्रिया 
विजय के इस पोस्ट पर निर्देशक अनुभव सिन्हो ने भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "और आपको ज़िंदाबाद हुआ है।"  उनके अलावा राजकुमार राव ने भी विजय की इस पोस्ट पर कमेंट कर इसे एक तूफान बताया है। गौरतलब है कि राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा भी इस सीरीज में नजर आई हैं। आईसी 814: द कंधार हाईजैक बीते 29 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिनमें मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा और पत्रलेखा भी शामिल हैं। 

अंकित-अभिषेक के साथ प्रियंका चाहर ने किया गणपति विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed