फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Returns Home After Recovering Dengue Soon To Starts Promotion For Kingdom

Vijay Deverakonda: अब कैसी है विजय देवरकोंडा की तबीयत, जानिए कब शुरू करेंगे ‘साम्राज्य’ का प्रमोशन ?

Tue, 22 Jul 2025 05:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Jul 2025 05:36 PM IST
सार

Vijay Deverakonda In Samrajya: विजय देवरकोंडा की ‘साम्राज्य’ रिलीज को तैयार है। इससे पहले डेंगू के बाद अब कैसी है विजय की तबीयत, इस पर आया अपडेट।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Returns Home After Recovering Dengue Soon To Starts Promotion For Kingdom
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘साम्राज्य’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हालांकि, उनके फैंस तब चिंतित हो गए थे जब कुछ दिन पहले खबर आई कि विजय को डेंगू हो गया है और वो बीमार हैं। इसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अब विजय के स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

विजय को मिली अस्पताल से छुट्टी
विजय के करीबियों की मानें तो अब अभिनेता रिकवर कर रहे हैं और और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जल्द ही विजय पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने विजय को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन अभिनेता जितना हो सके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्सुक हैं। जानकारी के मुताबिक, वो जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘साम्राज्य’ का प्रमोशन भी शुरू कर देंगे। तबीयत सही न होने के बावजूद विजय के आने वाले दिनों में 'साम्राज्य' के ट्रेलर लॉन्च और प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Saamrajya: विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'साम्राज्य' की रिलीज से पहले जानिए इसकी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई को रिलीज होगी ‘साम्राज्य’
'किंगडम' नाम की इस फिल्म को मेकर्स हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज कर रहे हैं। एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है, जो ‘जर्सी’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में विजय एक गुस्सैल और वॉयलेंट किरदार में नजर आएंगे। अपनी पहली झलक के साथ ही ‘साम्राज्य’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खबरें ये भी हैं मेकर्स फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को बड़े स्तर पर करने की सोच रहे हैं। ‘साम्राज्य’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed