फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Basic plot of south actor Vijay Deverakonda film Saamrajya in hindi details inside

Saamrajya: विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'साम्राज्य' की रिलीज से पहले जानिए इसकी कहानी

Mon, 21 Jul 2025 05:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 21 Jul 2025 05:31 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Movie: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म 'साम्राज्य' 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले जानिए फिल्म की कहानी।
 

विज्ञापन
Basic plot of south actor Vijay Deverakonda film Saamrajya in hindi details inside
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'साम्राज्य' को लेकर लागातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में 'किंगडम' के नाम से रिलीज किया जाएगा। वहीं यह फिल्म हिंदी में 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले जानिए इसकी कहानी।
विज्ञापन

 

क्या है 'साम्राज्य' की कहानी
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, यह एक पुलिस कांस्टेबल की कहानी है, जिसमें विजय अपने भाई के लिए एक मिशन पर निकलते हैं। उनके भाई का किरदार अभिनेता सत्यदेव निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी दोनों भाइयों के रिश्ते और श्रीलंका में होने वाली घटनाओं पर आधारित है। कहा जा रहा है कि साम्राज्य में पुनर्जन्म का विषय भी हो सकता है, लेकिन यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'साम्राज्य'
100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म 'साम्राज्य' को लेकर विजय देवरकोंडा के फैंस बेहद उत्साहित हैं और वह बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने दिया है। इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'नागिन 7' का पहला टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed