फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Parents Had A Condition For Rashmika Before Marriage Old Video Goes Viral

शादी से पहले विजय के माता-पिता ने रश्मिका के लिए रखी एक शर्त, वायरल वीडियो के जरिए सामने आई यह बात

Mon, 23 Feb 2026 07:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Feb 2026 07:42 PM IST
सार

Virosh Wedding: पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। लेकिन विजय के माता-पिता की रश्मिका के लिए कुछ शर्तें हैं। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Parents Had A Condition For Rashmika Before Marriage Old Video Goes Viral
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है। अब फैंस पुराने इंटरव्यू और वीडियोज खंगाल रहे हैं। दोनों साथ में दो फिल्मों में काम कर चुके हैं और काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन विजय का माता-पिता ने रश्मिका के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। 

विज्ञापन

क्या है विजय के माता-पिता की शर्त?

2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सक्सेस मीट में एंकर सुम ने विजय के माता-पिता से उनके बेटे की शादी को लेकर सवाल किया था। इस फिल्म में विजय और रश्मिका ने साथ में काम किया था। जब विजय की मां माधवी से पूछा गया कि उन्हें कैसी बहू चाहिए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘बस एक ही शर्त है। जो मेरे बेटे का अच्छे से ख्याल रखे। उसे बिना शर्त के प्यार करे। विजय फिल्म इंडस्ट्री में है, तो उसे समझने वाली होनी चाहिए।’

विज्ञापन

वहीं, विजय के पिता गोवर्धन राव ने कहा, ‘वो जिससे भी शादी करना चाहता है, करे। मुझे कोई परेशानी या उम्मीद नहीं है। जाति या धर्म से भी कोई मतलब नहीं। हां, अगर वह भारतीय हो, खासकर साउथ इंडियन, तो मुझे खुशी होगी।’

 

फैंस बोले- हिंट तो पहले से मिल रहे थे 
एक इवेंट में विजय ने भी साफ कहा था, ‘अरेंज मैरिज मेरे लिए नहीं है। मैं लव मैरिज ही करूंगा, लेकिन मेरे माता-पिता को भी लड़की पसंद आनी चाहिए।’



वहीं, हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने बिना नाम लिए विजय का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास ऐसा पार्टनर है जिसने मुझे उस दर्द से ठीक किया, जो उसने दिया भी नहीं था। जैसे यह फिल्म मेरे लिए खास है, वैसे ही वो भी मेरे लिए उतना ही खास है।’ अब जब शादी की खबर कन्फर्म हो चुकी है, तो फैंस इन पुराने बयानों को देखकर कह रहे हैं कि हिंट तो पहले से ही मिल रहे थे। 

कब होगी शादी?
कपल ने अपने इस खास दिन को 'विरोश की शादी' का नाम दिया है। हालांकि, घोषणा में शादी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही शादी की तारीख बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। सोमवार को कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed