फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Off to Sri Lanka for Kingdom Movie Song Shooting shares post on social Media

Vijay Deverakonda: 'किंगडम' की शूटिंग के लिए विजय देवरकोंडा श्रीलंका रवाना, फुरसत मिलते ही करेंगे शॉपिंग

Sun, 23 Mar 2025 02:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Movie Kingdom: अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'किंगडम' है। इसका टीजर जारी हो चुका है। एक्टर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Off to Sri Lanka for Kingdom Movie Song Shooting shares post on social Media
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'किंगडम' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे श्रीलंका रवाना हुए हैं। एक्टर के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ यही संकेत मिल रहा है। विजय एक गाने की शूटिंग करने के लिए वहां रवाना हुए हैं। इसके बाद शॉपिंग का प्लान है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Amaal Malik: डिप्रेशन के खुलासे के बाद अमाल मलिक के पिता ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
विज्ञापन

 

लव सॉन्ग की करेंगे शूटिंग
विजय देवरकोंडा ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो एयरपोर्ट की हैं। साथ में लिखा है, 'फिर से किंगडम ऑफ श्रीलंका रवाना। एक लव सॉन्ग की शूटिंग होनी है'। एक्टर ने आगे लिखा, 'जल्द ही शॉपिंग के लिए फुरसत निकाली जाएगी'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Vijay Deverakonda (@thedeverakonda) द्वारा साझा की गई पोस्ट

दो भाग में रिलीज होगी 'किंगडम'
'किंगडम' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। इसके मेकर्स ने फिल्म के दो भागों में आने की संभावना जताई। फिल्म के निर्माता नामा वामसी के मुताबिक, 'हमने कहानी को केवल दो-भाग की फ्रेंचाइजी बनाने के लिए नहीं बढ़ाया। फिल्म के दो भागों में रिलीज होने की गुंजाइश है'। फिल्म किंगडम को सितारा एंटरटेनमेंट, श्रीकारा स्टूडियो और फॉर्च्यून फॉर सिनेमा के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है। इसके प्रोड्यूसर नागा वामसी और साई सौजन्या हैं।

विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल 30 मई को रिलीज होगी। इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया।  फिल्म का टीजर युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म में मजबूत और साहसी किरदार अदा किया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने अपने को-स्टार आदर्श गौरव की तारीफों के बांधे पुल, लिखा- आप सब कुछ कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed