Vidyut Jammwal: हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ की कास्ट के साथ विद्युत ने की मस्ती, क्रूज से साझा की तस्वीरें
Vidyut Jammwal With Street Fighter Cast: अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘स्ट्रीट फाइटर’ की शूटिंग में जुटे अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिल्म की कास्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब अभिनेता ने अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के कलाकारों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में विद्युत सहकलाकारों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
क्रूज पर विद्युत ने की मस्ती
अपने इंस्टाग्राम पर विद्युत ने फिल्म के कलाकारों के साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा है, ‘योद्धाओं के साथ में मुझे अपने जैसे लोग मिल गए।’ तस्वीरें एक क्रूज की मालूम पड़ती हैं, जिस पर ये सभी कलाकार मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में विद्युत के साथ फिल्म के कलाकार एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, कैलिना लियांग, डेविड डस्टमलचियन, जेसन मोमोआ, रोमन रेंस, कोडी रोड्स, ऑरविल पेक, एंड्रयू शुल्ज और हिरूकी गोटो समेत कई कलाकार नजर आ रहे है।
विज्ञापन विज्ञापन
धालसिम का किरदार निभा रहे हैं विद्युत
विद्युत जामवाल फिल्म में ‘धालसिम’ का किरदार निभा रहे हैं। यह एक आग उगलने वाला आध्यात्मिक योगी का किरदार है, जिसे गेमर्स बहुत पसंद करते हैं। यह किरदार 1991 में रिलीज हुई स्ट्रीट फाइटर II के आखिरी दृश्य के दौरान पेश किया गया था।
किताओ सकुराई ने किया है फिल्म का निर्देशन
स्ट्रीट फाइटर एक गेम फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरुआत साल 1987 में हुई थी। फिल्म स्ट्रीट फाइटर का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है और कैपकॉम के सहयोग से लीजेंडरी पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ेंः Vidyut Jamwal: हॉलीवुड डेब्यू को तैयार विद्युत जामवाल, इस फिल्म में निभाएंगे दमदार भूमिका
‘क्रैक’ में नजर आए थे विद्युत
विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। विद्युत को अपने जबरदस्त एक्शन और मार्शल आर्ट्स को लेकर पहचाना जाता है।