{"_id":"66335603335213833305a1e4","slug":"vidhu-vinod-chopra-revealed-his-ambition-was-urinate-in-vanity-toilet-of-amitabh-bachchan-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी की वैनिटी वैन में ये काम करना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा, इस तरह जाहिर की थी इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी की वैनिटी वैन में ये काम करना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा, इस तरह जाहिर की थी इच्छा
Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
सार
‘12वीं फेल’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस दौरान उन्होंने बिग बी से पहली मुलाकात का अनुभव भी बताया है।
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार हैं, जिनके साथ हर निर्देशक और निर्माता काम करना चाहता है। अभिनेता को सदी का महानायक कहा जाता है, लेकिन फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने ‘केलॉग मैनेजमेंट स्कूल’ में बातचीत के दौरान साझा किया कि वे अमिताभ बच्चन की वैनिटी वैन का वॉशरूम का इस्तेमाल करना चाहते थे। आइए जानते हैं ‘12वीं फेल’ के निर्माता ऐसा क्यों करना चाहते थे?
दूसरी परियोजना के लिए छोड़ दिया बिग बी का साथ
निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ के साथ अपनी पहली मुलाकात की यादों को साझा किया। उन्होंने साझा किया कि वह हृषिकेश मुखर्जी की सिफारिश लेकर उनके पास गए थे। उनके पास सिर्फ एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म थी। उन्होंने बताया कि अमिताभ उनके साथ काम करने को राजी हो गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करना चुना, क्योंकि उन्हें वह बेहतर लगा। हालांकि, बाद में उन्होंने एकलव्य फिल्म में एक साथ काम किया।
जल्द दुल्हनियां बनने वाली हैं 'नायरा! इस अभिनेता को बनाएंगी हमसफर?
विज्ञापन
अमिताभ की वैनिटी का वॉशरूम इस्तेमाल करना चाहते थे विधु
बातचीत के दौरान निर्माता ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात में उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि वे बिग बी की वैनिटी वैन का शौचालय उपयोग करें। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘उनके साथ फिल्म बनाना उनके निजी वॉशरूम में पेशाब करने जितना महत्वपूर्ण नहीं था।’
विधु के साथ फिल्म बनाने को राजी हो गए थे अमिताभ
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘मैं बस में उनसे मिलने गया। उस समय शहर में यह चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन की वैनिटी वैन में शौचालय है। उस पहली मुलाकात में मैं बहुत असभ्य था, मैंने उनसे कहा, 'मेरा नाम बहुत प्रभावशाली नहीं हो सकता है, लेकिन मेरी फिल्म है, क्या आप इसे देख सकते हैं? उन्होंने वह गुस्सा देखा और वह सहमत हो गए।'
रेखा के साथ देखी विधु की फिल्म
निर्माता ने साझा किया कि उन्होंने अमिताभ से कहा, ‘वह उनकी फिल्म शाम पांच बजे से पहले किसी भी समय देख सकते हैं।’ विधु ने देखा कि अमिताभ, हृषि दा और रेखा सभी काम में व्यस्त हैं, उनके बीच कुछ बातचीत चल रही है। इसलिए वो बाहर जाकर बैठ गए। चार बज चुके थे और उन्हें लगा कि वह उनकी फिल्म अब नहीं देखेंगे। निर्माता ने आगे कहा, ‘तभी मेरे कंधों पर एक हाथ महसूस हुआ वो अमिताभ बच्चन थे। उन्होंने कहा ‘आपके पास पांच बजे तक की बुकिंग है? चलिए। उन्होंने कहा क्या मैं अपने दोस्त को साथ ला सकता हूं? वह दोस्त रेखा थीं।’
‘क्या मैं आपका शौचालय उपयोग कर सकता हूं’
निर्माता ने आगे साझा किया कि यही वह समय था, जब उन्हें लगा कि वह अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। विधु ने कहा, ‘मैंने उनसे पूछा क्या मैं आपकी वैन का शौचालय उपयोग कर सकता हूं। इस तरह उनका वॉशरूम इस्तेमाल करने की मेरी वह इच्छा पूरी हुई'। अमिताभ ने विधु विनोद चोपड़ा की पूरी फिल्म देखी और उनके साथ काम करने को राजी भी हो गए। हालांकि, बाद में किसी दूसरे प्रोजेक्ट के कारण निर्माता ने अमिताभ के साथ काम करने से मना कर दिया, जिसे लेकर अमिताभ काफी हैरान थे।
पंचायत 3 की रिलीज डेट सामने आते ही यूजर्स बोले- मिर्जापुर 3 कब आएगी?