Chhaava In Telugu: अब तेलुगु में भी गूंजेगी ‘छावा’ की दहाड़, गीता आर्ट्स के कंधे पर फिल्म के वितरण का भार
Chhaava In Telugu: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अब तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इस भार गीता आर्ट्स ने अपने कंधे पर उठाया है। 7 मार्च 2025 से फिल्म आंध्र प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह ब्लॉकबस्टर फिल्म तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फैसला दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए लिया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसे तेलुगु में रिलीज करने की मांग लगातार बढ़ रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
तेलुगु में इस फिल्म का वितरण टॉलीवुड का टॉप प्रोडक्शन हाउस गीता आर्ट्स करेगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म का वितरण किया जाएगा। इसका प्रीमियर 7 मार्च 2025 से आंध्र प्रदेश के सिनेमाघरों में होगा। जीए 2 पिक्चर्स के नाम 300 से ज्यादा तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के वितरण का रिकॉर्ड है, जो अब ‘छावा’ के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाएगी।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 12: 'छावा' ने मंगलवार को किया दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का शिकार, बटोर डाले इतने करोड़
The epic tale of India’s courageous son, #Chhaava is now all set to roar in Telugu by popular demand⚔️❤️🔥
Witness the biggest spectacle #Chhaava in Telugu from March 7th💥👑#ChhaavaTelugu Grand Release by #GeethaArtsDistributions 🔥@vickykaushal09 @iamRashmika #AkshayeKhanna… pic.twitter.com/awm4MAq4J6— Geetha Arts (@GeethaArts) February 26, 2025
‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म ने 31 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की और पहले वीकएंड पर 48.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे वीकएंड पर फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अपने शानदार कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने 375.65 करोड़ रुपये का अब तक कलेक्शन किया है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report Tuesday: 350 करोड़ रुपये के पार 'छावा', 'मेरे हसबैंड की बीवी' समेत इन फिल्मों का ऐसा रहा हाल
‘छावा’ स्टार कास्ट
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले की भूमिका में, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में, डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका में, आशुतोष राणा हम्बीराव मोहिते की भूमिका में और दिव्या दत्ता सोयराबाई की भूमिका में हैं। अब यह फिल्म तेलुगु भाषा में रिलीज होगी, जो इसके लिए एक नई सफलता साबित हो सकती है।