फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran South Actress Tulasi Announces Her Retirement From Acting On Instagram

साउथ अभिनेत्री तुलसी ने फिल्मों को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पोस्ट में सभी को बोला- ‘थैंक्यू’

Tue, 18 Nov 2025 11:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 18 Nov 2025 11:48 PM IST
सार

Tulasi Retirement: साउथ की अभिनेत्री तुलसी ने एक्टिंग की दुनिया से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। जानिए अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Veteran South Actress Tulasi Announces Her Retirement From Acting On Instagram
तुलसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@tulasiactress

विस्तार

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री तुलसी ने फिल्मों से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट के जरिए अपने लगभग छह दशक लंबे करियर पर विराम लगाने की जानकारी दी है। तुलसी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। अब उनके फिल्मों से रिटायरमेंट के एलान ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है।

विज्ञापन

तुलसी ने की कई पोस्ट
हालिया वर्षों में अपनी मां की भूमिकाओं के लिए मशहूर तुलसी ने सबसे पहले साईं बाबा के चरणों की एक तस्वीर वाली एक आध्यात्मिक पोस्ट के साथ अपने फैसले की ओर इशारा दिया। साथ में कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी और मेरे बेटे साईं की रक्षा और मार्गदर्शन करो। हे देवा हे साईंनाथ।’ इसके तुरंत बाद एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। आपको किसी को अपनी भावनाओं को समझाने या उचित ठहराने की आवश्यकता नहीं है, बस अपने आंतरिक मार्गदर्शन पर भरोसा करें; यह सबसे अच्छा जानता है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tulasi (@tulasiactress)


 

इस तरह किया संन्यास का एलान
तुलसी ने आखिरकार एक और पोस्ट में अपने रिटायरमेंट का साफतौर पर एलान किया। उन्होंने लिखा, ‘इस 31 दिसंबर को शिरडी दर्शन के क्रम में मैं अपने लिए रिटायरमेंट की कामना करती हूं और साईंनाथ के साथ शांतिपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखूंगी। मैं जीवन को साईराम सीखने में मेरी मदद करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tulasi (@tulasiactress)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tulasi (@tulasiactress)




यह खबर भी पढ़ेंः Trending Today: ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज, ओडिया गायक ह्यूमन सागर का हुआ निधन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

तुलसी का फिल्मी करियर
तुलसी ने 1967 की तेलुगु फिल्म 'भार्या' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाल कलाकार के रूप में उनका आधिकारिक करियर 1973 में के. बालाचंदर की फिल्म 'अरंगेत्रम' से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों 'सीतामलक्ष्मी' (1978), 'शंकरभरणम' (1979) और 'मुद्दा मंदरम' (1981) शामिल हैं। अपने बाद के करियर में तुलसी सहायक भूमिकाओं में एक प्रमुख भूमिका निभाने लगीं और उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, मोहनलाल, चिरंजीवी और विजय सेतुपति जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उनकी हालिया फिल्मों में 'मिस्टर परफेक्ट', 'श्रीमंथुडु', राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'महानती' और 'डियर कॉमरेड' शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed