फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Marathi actor Ravindra Berde passed away at the age of 78 he was suffering from Cancer

Ravindra Berde: दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 13 Dec 2023 07:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Dec 2023 07:55 AM IST
सार

रवींद्र बेर्डे ने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है।

विज्ञापन
Veteran Marathi actor Ravindra Berde passed away at the age of 78 he was suffering from Cancer
रवींद्र बेर्डे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। रवींद्र बेर्डे ने अपने रोल से मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता के अलावा रवीन्द्र बेर्डे की एक और पहचान यह है कि वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। 

विज्ञापन

Rohit Bal: रोहित बल ने फैंस को बताया अपनी सेहत का हाल, प्यार और प्रार्थनाओं का फैशन डिजाइनर ने जताया आभार

विज्ञापन

300 से अधिक मराठी फिल्मों में किया अभिनय

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। घर आने के बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वे बीस साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे। उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है। रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इन कलाकारों के साथ खूब जमी जोड़ी

पर्दे पर रवींद्र की जोड़ी को अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव के साथ खूब पसंद किया गया। उन्होंने कई तरह के किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में रवीन्द्र सक्रिय थे। वे सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।

विज्ञापन

कैंसर से थे पीड़ित

साल 1995 में एक नाटक के मंचन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद साल 2011 में वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए, लेकिन कला से जुड़कर उन्होंने इन मुश्किलों पर भी आसानी से काबू पा लिया। नाटक के प्रति उनके जुनून को इस बात से समझा जा सकता है कि कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद वे नाटक देखने जाया करते थे।
TV Actresses: पार्टनर ने दिया धोखा तो डिप्रेशन में चली गईं ये टीवी हसीनाएं, दर्द से निकलने में लग गए वर्षों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed