फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Bal Celebrity Fashion Designer Share health update after his critical condition thanked fans for Prayer

Rohit Bal: रोहित बल ने फैंस को बताया अपनी सेहत का हाल, प्यार और प्रार्थनाओं का फैशन डिजाइनर ने जताया आभार

Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
सार

जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल ने खुद अपनी सेहत का हाल अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। 

विज्ञापन
Rohit Bal Celebrity Fashion Designer Share health update after his critical condition thanked fans for Prayer
रोहित बल - फोटो : social media

विस्तार

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल कुछ समय पहले अपनी खराब सेहत के चलते सुर्खियों में रहे थे। फैशन डिजाइनर की हालत इतनी गंभीर थी कि वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कुछ दिन पहले 23 नवंबर को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पता चला था कि वे डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित हैं। रोहित बल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि, अब वह ठीक हैं और उन्होंने खुद अपनी सेहत का हाल अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। 

विज्ञापन

रोहित बल ने दिया हेल्थ अपडेट
हाल ही में रोहित बल ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया और फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी बीमारी के दौरान आपके प्यार और प्रार्थनाओं ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। आपका समर्थन आशा और ताकत का प्रतीक रहा है, जिससे मुझे ठीक होने के इस सफर में मदद मिली है। जैसे-जैसे मैं ठीक होता हूं, मुझे हमारे रिश्ते और हमारे साझा किए गए सपने की याद आती है।'
विज्ञापन

Toxic Vs Kantara Chapter 1: यश की टॉक्सिक से भिड़ेगी ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1'? रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे लिखा, 'हमारा ब्रांड मजबूत बना हुआ है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, शो चलते रहना चाहिए। हमारे दृष्टिकोण में आपका विश्वास इसको लगातार मिल रही सफलता के पीछे की शक्ति है। इस चुनौतीपूर्ण समय में मेरी रोशनी बनने के लिए धन्यवाद। आइए आशा और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें।' बता दें, जिस दिन से रोहित बल के बीमार होने की खबर सामने आई थी उसी दिन से उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Bal Official (@rohitbalofficial)



2010 में हुई थी एंजियोप्लास्टी
रोहित बल अपनी शानदार स्टाइलिंग के लिए जाने जाते हैं। साल 2010 में उन्हें  दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। फैशन डिजाइनर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए अस्पताल में डॉ प्रवीण चंद्रा ने कहा था कि, 'उन्हें परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्हें उनके घर के पास मूलचंद अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें मेदांता में शिफ्ट कर दिया गया था क्योंकि वे उनके मेडिकल इतिहास को जानते थे। वह वेंटिलेटर पर आईसीयू में हैं लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हो जाएंगे।'
Saloni Batra: 'एनिमल की बहन' बन खुशी से झूमीं सलोनी बत्रा, अभिनेत्री बोलीं- रंग लाई वर्षों की मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed