फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran actor Prem Chopra discharged from Lilavati Hospital after treatment

इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी, करीबियों ने दी हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की हालत

Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
सार

Prem Chopra: अभिनेता प्रेम चोपड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके करीबियों ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Veteran actor Prem Chopra discharged from Lilavati Hospital after treatment
प्रेम चोपड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को 8 नवंबर को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी मिल गई है। अभिनेता के परिवार के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा शनिवार को अस्पताल में इलाज के बाद घर आ गए।
विज्ञापन

अभिनेता के दामाद ने दी थी हेल्थ अपडेट
अभिनेता को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनके दामाद विकास भल्ला ने अमर उजाला से बातचीत में उनकी हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने कहा था 'डरने की कोई बात नहीं, वे रेगुलर चेक अप के लिए गए हैं'। उन्होंने आगे कहा था 'उनकी हालत स्थित है और उन्हें जल्दी छुट्टी मिल जाएगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Veteran actor Prem Chopra discharged from Lilavati Hospital after treatment
प्रेम चोपड़ा - फोटो : एक्स
खलनायक के तौर पर मशहूर हुए प्रेम चोपड़ा
अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने 'प्रेम नगर', 'उपकार' और 'बॉबी' जैसी क्लासिक फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह बॉलीवुड के अब तक के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं। 70 और 80 के दशक में उनकी खलनायकी ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक आइकॉनिक चेहरा बना दिया। उनका फिल्मी करियर चार दशकों से ज्यादा लंबा रहा। प्रेम चोपड़ा ने 1960 में पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल सिंह' से करियर की शुरुआत की। 'चौधरी करनैल सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन

घर पर रहेंगे अभिनेता
बता दें कि प्रेम चोपड़ा 90 साल के हैं और इस उम्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। उनके करीबियों के मुताबिक वह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह अपने घर पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed