फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vedaa Advance Booking Report: John Abraham Sharvari Wagh Movie Box Office Collection Prediction day 1

Vedaa Advance Booking: 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' से मुकाबले को तैयार 'वेदा'? एडवांस बुकिंग में ऐसा है हाल

Sun, 11 Aug 2024 06:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' एक्शन फिल्म है। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में न सिर्फ जॉन ने अपने एक्शन से हैरान किया है, बल्कि शरवरी भी तेवर दिखाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Vedaa Advance Booking Report: John Abraham Sharvari Wagh Movie Box Office Collection Prediction day 1
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम आजादी के मौके पर 15 अगस्त को फिल्म 'वेदा' लेकर आ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग की सूचना अभिनेता जॉन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कल शनिवार को साझा की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से होगा। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं पहले दिन के आंकड़े...

विज्ञापन

तूफानी एक्शन से करेंगे हैरान
जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' एक्शन फिल्म है। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में न सिर्फ जॉन ने अपने एक्शन से हैरान किया है, बल्कि शरवरी भी तेवर दिखाती नजर आई हैं। जॉन अब्राहम अपनी इस आगामी फिल्म को महिला सश्क्तीकरण पर बनी फिल्म बता रहे हैं। फिलहाल जॉन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। 
Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी शुरुआत?
10 अगस्त को शुरू हुई एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म के चार हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 'वेदा' के करीब 4009 टिकट बुक हुए हैं। यह टिकट 1629 शो के लिए हैं। इसके जरिए फिल्म ने करीब 11.92 कमाए हैं। फिलहाल एडवांस बुकिंग में तो फिल्म 'स्त्री 2' से पीछे ही है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि अभी ये आंकड़ा बढ़ेगा।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने जैकलीन को उपहार में दी नाव, वायनाड पीड़ितों के लिए की 15 करोड़ देने की घोषणा

विज्ञापन

पितृसत्ता से लड़ेंगे लड़ाई
इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं। जॉन अब्राहम फिल्म में मेजर अभिमन्यु की भूमिका में नजर आएंगे, जो असामाजिक तत्वों और पितृसत्ता से लड़ते दिखेंगे। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ जॉन इसके प्रोड्यूसर भी हैं। 
Devara: 'देवरा' के लिए फिल्माया गया धमाकेदार ओपनिंग सॉन्ग, तीसरे गाने में इस अवतार में दिखेंगे जूनियर एनटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed