फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Tej And Lavanya Tripathi Introduce Their Son Vaayuv Share Pics From Naming Ceremony

Varun Tej: ‘शक्ति, साहस और तेज का प्रतीक…’, कोनिडेला परिवार ने मनाया जश्न; वरुण-लावण्या के बेटे का हुआ नामकरण

Thu, 02 Oct 2025 03:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 02 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Varun Tej-Lavanya Tripathi Son: वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया है। जानिए कपल ने बेटे को दिया नाम?

विज्ञापन
Varun Tej And Lavanya Tripathi Introduce Their Son Vaayuv Share Pics From Naming Ceremony
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@varunkonidela7

विस्तार

टॉलीवुड स्टार वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम हनुमानजी का पर्यायवाची रखा है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी इस बात की जानकारी देते हुए बेटे के नाम का खुलासा किया है। जानिए कपन ने बेटे को क्या नाम दिया है?

विज्ञापन

वायुव तेज का हुआ कोनिडेला परिवार में स्वागत
आज विजयदशमी के अवसर पर वरुण तेज और लावण्या ने अपने बेटे का नाम रखा है। कपल ने बेटे को वायुव नाम दिया है। इस तरह से कोनिडेला परिवार में अब वायुव तेज कोनिडेला का स्वागत किया गया। वरुण तेज और लावण्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। कपल ने एक प्यारे से वीडियो के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वरुण और लावण्या वायुव पर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)


 

कपल ने इस तरह से कराया परिचय
वरुण और लावण्या ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, इसकी शुरुआत हनुमानजी के प्रतिबिंब और हनुमान चालीसा के चौपाइयों से होती है। इसके बाद वीडियो में नाम चुनने के बारे में बताया जाता है, ‘एक नाम जो अजेय शक्ति, भक्ति, साहस और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। भगवान हनुमान की आत्मा को धारण करते हुए हम अपने पुत्र वायुव तेज कोनिडेला से परिचय कराते हैं।’

Varun Tej And Lavanya Tripathi Introduce Their Son Vaayuv Share Pics From Naming Ceremony
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@varunkonidela7

बच्चे पर प्यार लुटाते दिखे वरुण-लावण्या
इस वीडियो के अलावा कपल ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें कपल बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। नामकरण समारोह में लावण्या सुनहरे नारंगी रंग की साड़ी पहने नजर आईं, जबकि वरुण तेज ने आइवरी रंग का कुर्ता पहना था। तस्वीरों में वे अपने बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

2023 में हुई थी वरुण-लावण्या की शादी
वरुण तेज और लावण्या ने साल 2023 में 1 नवंबर को इटली में शादी की थी। वहीं दोनों ने पिछले महीने 10 सितंबर को अपने बेटे का स्वागत किया है। वरुण और लावण्या की मुलाकात तेलुगु फिल्म 'मिस्टर' के सेट पर हुई थी। दोस्ती के बाद वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और पांच साल से ज्यादा समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed