Nadaaniyan: यूजर्स को रास नहीं आया प्यार वाला नया डॉयलॉग, बोले- शाहरुख वाला ही हिट है
Nadaaniyan: हाल ही में नादानियां के निर्माताओं ने फिल्म 'नादानियां' का प्रोमो शेयर किया है। इसमें 'कुछ कुछ होता है' के सीन को दोबारा बना कर दिखाया गया है लेकिन ये लोगों को पसंद नहीं आया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
हाल ही में जो प्रोमो शेयर किया गया है, इसमें फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की तरह ही क्लासरूम को दिखाया गया है। इस सीन में अर्चना पूरन सिंह क्लास में आती हैं और वह खुशी और इब्राहिम से पूछती हैं 'प्यार क्या है।' इस पर इब्राहिम शाहरुख खान की लाइन 'प्यार दोस्ती है' को बदलकर कहते हैं 'प्यार एक समझौता है दो दिलों के बीच। जो बिना कुछ सोचे समझे एक दूसरे को अपनी दुनिया बना लेते हैं'।
यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: 'सिंघम अगेन' से लेकर 'संदीप और पिंकी फरार' तक, कैसा रहा अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का हाल
जैसे ही ये नया प्रोमो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ इस पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि वह इब्राहिम के डॉयलॉग बदलने से खुश नहीं हैं। कई लोगों ने कहा कि नए डॉयलॉग का कोई मतलब नहीं है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 'बहुत फिजूल डॉयलॉग है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये मेरे हिसाब का नहीं है। राहुल हमेशा सही थे।'
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने भूटान नरेश को किया बर्थडे विश, फैंस बोले- अगला पीएम सलमान सर को बनाए
नादानियां फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है। इस फिल्म में इब्राहीम अली खान खुशी कपूर के अलावा सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज हैं। नादानियां फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।