फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   US President Donald Trump daughter Tiffany Trump desi Look Viral from Ambani family Ganpati celebration

टिफनी ट्रंप: भारत आकर देसी रंग में रंगीं अमेरिकी राष्ट्रपति की बिटिया; अंबानी के गणपति उत्सव से तस्वीरें वायरल

Fri, 18 Sep 2026 10:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

Tiffany Trump at Ambani Ganpati celebration: अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में फिल्मी सितारों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने भी शिरकत की। भारत आकर वे देसी रंग में रंग गईं।

विज्ञापन
US President Donald Trump daughter Tiffany Trump desi Look Viral from Ambani family Ganpati celebration
टिफनी ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी भव्य स्तर पर बप्पा का स्वागत किया। गणपति उत्सव में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। इसी के साथ सात समंदर पार से टिफनी ट्रंप भी अपने पति के साथ अंबानियों के गणेशोत्सव में शिरकत करने आईं। बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक, टिफनी का अलहदा अंदाज नजर आया।

विज्ञापन



मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन परिधान में आईं नजर

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने हिस्सा लिया। इस दौरान वे पारंपरिक भारतीय परिधान में खूब दमकीं। उन्होंने नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन ड्रेस पहनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



भारत की मोहब्बत ने जीता दिल

भारत की संस्कृति और यहां मिले प्यार ने टिफनी का दिल जीत लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यार के साथ भारत में'।

विज्ञापन



सितारों के बीच छाया देसी अंदाज

टिफनी ट्रंप एंटीलिया में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में अपने पति के साथ पहुंचीं। टिफनी ने पेस्टल ग्रीन कलर का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन लहंगा पहना। इसमें वे बेहद खूबसूरत लगीं। इस लहंगे पर आइवरी रंग की कढ़ाई और मोतियों का खूबसूरत वर्क देखा गया। 


 



पति के साथ टिफनी ट्रंप ने की शिरकत

टिफनी के पति माइकल बूलस भी गणपति उत्सव में नजर आए। उन्होंने केसरिया शेरवानी पहनकर शिरकत की। टिफनी और माइकल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

US President Donald Trump daughter Tiffany Trump desi Look Viral from Ambani family Ganpati celebration
बप्पा के विसर्जन में शामिल हुईं टिफनी - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानियों के साथ दी बप्पा को विदाई
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में भी टिफनी ट्रंप शामिल हुईं। अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ वे बप्पा को विदा करती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed