फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari

Romantic Movies In July: रोमांस से भरपूर होगा जुलाई का महीना, पर्दे पर दिखेंगी अलग-अलग प्रेम कहानियां

Tue, 17 Jun 2025 06:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

July Release Movies: अगर आप रोमांटिक फिल्मों और लव स्टोरीज के शौकीन हैं, तो जुलाई के महीने में आपको भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। क्योंकि इस महीने कई रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल।

विज्ञापन
Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
जुलाई में रिलीज होंगी ये रोमांटिक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के लिए जुलाई का महीना रोमांस से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई रोमांटिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। जिनमें अलग-अलग लव स्टोरीज देखने को मिलेंगी। जानते हैं इस महीने कौनसी रोमांटिक फिल्में होंगी रिलीज।

विज्ञापन

Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
मेट्रो इन दिनों ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official

मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। जिनमें अलग-अलग उम्र की प्रेम कहानियां नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial

आंखों की गुस्ताखियां
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में एक और स्टारकिड डेब्यू करने जा रहा है। ये स्टारकिड है संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रोमांस, दिल टूटने की कसक, धोखा और बेहद खूबसूरत संगीत देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी दो अजनबियों के मिलने और फिर बिछड़ने और फिर मिलने की है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf

सैयारा
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी रोमांटिक फिल्में बनाने वाले मोहित सूरी एक और नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, ‘सैयारा’। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म के टीजर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
'परम सुंदरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

परम सुंदरी
अपनी पिछली फिल्मों की सफलता के बाद अब मैडॉक एक लव स्टोरी लेकर आ रहा है। दिनेश विजन के मैडॉक की नई फिल्म है ‘परम सुंदरी’। यह एक लव स्टोरी है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। ‘परम सुंदरी’ एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारत के 'परम' और दक्षिण भारत की 'सुंदरी' के बीच की प्रेम कहानी को दिखाती है।

Upcoming Romantic Indian Movies in July Metro in Dino Aankhon Ki Gustakhiyan Saiyaara Param Sundari
आप जैसा कोई - फोटो : इंस्टाग्राम
आप जैसा कोई
सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी इस हफ्ते रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ आ रही है। फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभी फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है जिसमें फातिमा और माधवन रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों एक बैंच पर बैठे हैं और एक-दूसरे को निहारते हुए मुस्कुरा रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे विवेक सोनी ने निर्देशित किया है। फिल्म 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed