{"_id":"6818a64438a8b8149a0d98ae","slug":"uorfi-javed-climbs-mumbai-babulnath-temple-stairs-on-knees-for-seeking-blessings-of-lord-shiva-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uorfi Javed: घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ कर उर्फी पहुंची महादेव की शरण में, बाबुलनाथ मंदिर में किया दर्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Uorfi Javed: घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ कर उर्फी पहुंची महादेव की शरण में, बाबुलनाथ मंदिर में किया दर्शन
Mon, 05 May 2025 05:21 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 05 May 2025 05:21 PM IST
सार
Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ीं। उन्होंने अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
विज्ञापन
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम @urf7i
विस्तार
हाल ही में अभिनेत्री उर्फी जावेद मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौराव वह पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। अभिनेत्री महादेव के दर्शन करने के लिए घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़कर गईं।
घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ीं उर्फी
अभिनेत्री ने बाबूलनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए घुटनों के बल सीढ़ियों पर चढ़ना चुना। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक वीडियो में, ऊर्फी को साधारण ड्रेस में सिर को दुपट्टे से ढके हुए धीरे-धीरे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘घुटनों पर बाबुलनाथ मंदिर चढ़ी। एकमात्र संघर्ष दुपट्टा था।’
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: शायराना अंदाज में धर्मेंद्र ने दिया मंडे मोटिवेशन, साझा किया वीडियो; बोले- ‘मुकद्दर ने दिया मौका…’
400 सीढ़ियां चढ़ चुकी हैं उर्फी
यह पहली बार नहीं है कि उर्फी जावेद ने मंदिर में दर्शन करने के लिए ऐसी कठिन यात्रा चुनी है। इससे पहले वह जनवरी 2025 में राजस्थान के शिवगंज में कांबेश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए 400 सीढ़ियां चढ़ी थीं। इसका खुलासा उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से किया था।

उर्फी ने भगवत गीता भी पढ़ी है
उर्फी जावेद ने इंडिया टुडे को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘मेरे पिता बहुत रूढ़िवादी व्यक्ति थे। जब मैं 17 साल की थी, तब उन्होंने मुझे और मेरे भाई-बहनों को हमारी मां के पास छोड़ दिया था। मेरी मां बहुत धार्मिक महिला हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपना धर्म हम पर नहीं थोपा। मेरे भाई-बहन इस्लाम का पालन करते हैं और मैं नहीं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझ पर इसे थोपा नहीं। ऐसा ही होना चाहिए। आप अपने धर्म को अपनी पत्नी और बच्चों पर नहीं थोप सकते। यह दिल से आना चाहिए, नहीं तो ना आप खुश होंगे और ना ही अल्लाह खुश होंगे।’
उर्फी जावेद का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री उर्फी जावेद को उनके शो ‘फॉलो करलो यार’ में देखा गया। वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वह ‘पंच बीट सीजन 2’, ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘बेपनाह’ में नजर आ चुकी हैं।

View this post on Instagram