फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Union Minister for Information and Broadcasting Anurag Thakur launches first season of Swaraj on Amazon Prime

Swaraj On OTT: दूरदर्शन का चर्चित धारावाहिक अब दिखेगा ओटीटी पर, अनुराग ठाकुर ने मुंबई पहुंचकर किया श्री गणेश

Wed, 13 Mar 2024 11:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Mar 2024 11:33 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मुंबई में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 'स्वराज' का पहला सीजन लॉन्च किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 'विकसित भारत' की दिशा पर अपनी राय रखते नजर आए। 

विज्ञापन
Union Minister for Information and Broadcasting Anurag Thakur launches first season of Swaraj on Amazon Prime
स्वराज सीजन 1 लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मुंबई में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 'स्वराज' का पहला सीजन लॉन्च किया। अनुराग ठाकुर ने इसे अनगिनत गुमनाम नायकों और उनके अदम्य साहस की कहानी बताई। लॉन्च पर उन्होंने कहा, 'आज का दिन हमारे लिए गर्व का क्षण है और हमारी आजादी के उन सभी गुमनाम महान नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।'

विज्ञापन

'आजादी का अमृत महोत्सव' पर दिया यह बयान

उन्होंने बताया कि यह धारावाहिक उनसे प्रेरणा लेकर शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर उन्होंने कहा कि अगस्त 2022 में शुरू हुआ यह धारावाहिक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वीरता की वो कहानियां हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, 'ये वे युद्ध हैं जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वराज' की बताई विशेषता

सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, '75 एपिसोड का यह धारावाहिक हमारे देश के सभी कोनों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को शामिल करता है। अतीत में भारत का इतिहास विदेशी आक्रमणकारियों और शासकों द्वारा अपने राजनीतिक, वैचारिक और आर्थिक हितों के अनुसार लिखा गया था।' उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को देश की भावना और औपनिवेशिक शासकों से आजादी हासिल करने के लिए हमारे 500 साल लंबे अथक संघर्ष को समझने में मदद मिलेगी।
Bastar: अदा शर्मा की 'बस्तर' की स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू में हुआ हंगामा, एसएफआई के छात्रों ने किया विरोध

विज्ञापन

'विकसित भारत' पर दिया जोर

भारत के समृद्ध इतिहास पर गर्व करने के महत्व पर आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जो लोग अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत पर गर्व नहीं करते हैं वे कभी भी एक महान भविष्य नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम देश के लिए एक महान भविष्य बनाना चाहते हैं तो हमें युवा पीढ़ी में अपने महान इतिहास के बारे में गर्व पैदा करना होगा।' केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दोहराया कि अमृत काल के अगले 25 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम 'विकसित भारत' की दिशा में अधिक गति से आगे बढ़ेंगे।
HanuMan: 'हनुमान' की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोस्ट कर की प्रशांत वर्मा-तेजा सज्जा की तारीफ

प्रसार भारती की की सराहना

इस धारावाहिक को बनाने में प्रसार भारती की भूमिका पर विचार करते हुए अनुराग ठाकुर ने विभिन्न यादगार कार्यक्रमों के माध्यम से समय-समय पर नागरिकों की भावनाओं को सही दिशा में लाने और प्रसारित करने में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। मंत्री ने सभा को एक नए 52 एपिसोड के धारावाहिक 'सरदार: द गेम चेंजर' के बारे में बताया, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 10 मार्च, 2024 को दूरदर्शन द्वारा लॉन्च किया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा ने भौगोलिक क्षेत्रों को पार कर लिया है और अच्छे कंटेंट के आधार पर वैश्विक दर्शकों तक पहुंच गया है। उन्होंने एम एंड ई क्षेत्र के हितधारकों से भारत को 'विश्व का कंटेंट हब' बनाने का आग्रह किया।
Upasana: रामलला के दर्शन करने पहुंचीं रामचरण की पत्नी, तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए खोला मुफ्त देखभाल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed