फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   UK Comedian Tony Knight Dies At 54 after a freak accident at a Festival in France know Details

Tony Knight Passed Away: कॉमेडियन टोनी नाइट का 54 वर्ष की उम्र में निधन, इस दुर्घटना के कारण गई अभिनेता की जान

Sat, 06 Jul 2024 09:25 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 06 Jul 2024 09:25 AM IST
सार

कॉमेडियन-एक्टर टोनी नाइट का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। फ्रांस के लावौर में रॉक एंड कार्स फेस्टिवल में एक पेड़ की टहनी उनके ऊपर गिर गई, जिस कारण उनकी मौत हो गई

विज्ञापन
UK Comedian Tony Knight Dies At 54 after a freak accident at a Festival in France know Details
टोनी नाइट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

जाने माने कॉमेडियन-एक्टर टोनी नाइट का निधन हो गया है। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फ्रांस के लावौर में रॉक एंड कार्स फेस्टिवल में एक दुर्घटना के कारण उनकी मौत हो गई। उत्सव में एक बड़ी पेड़ की टहनी उनके ऊपर गिर गई, जिस कारण उनकी मौत हो गई। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वालों के लिए उनकी मौत किसी सदमे से कम नहीं है।  

विज्ञापन

महोत्सव में टूटकर गिरीं पेड़ की दो शाखाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महोत्सव में एक बड़े पेड़ की दो शाखाएं टूटकर गिर गईं, जिससे नाइट की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। टोनी नाइट की दोस्त हेले राइट की बहन जोआन एलन ने नाइट के पेज पर लिखा, 'वह फिट, स्वस्थ और खुश थे और उनके पास सब कुछ था। वह करिश्माई, मजेदार, भावुक थे और उन्हें हेले, उनके परिवार और दुनिया भर के उनके दोस्तों द्वारा बहुत प्यार किया जाता था।' 

विज्ञापन

ब्रिटेन में कई शो करने वाले थे नाइट

कॉमेडियन के रूप में अपने काम के अलावा नाइट ने कुत्तों के प्रति अपने जुनून को डॉग ट्रेनर के रूप में दूसरे करियर में बदल दिया। एलन ने आगे लिखा, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन, रेडियो और टेलीविजन, ईबुक और अन्य माध्यमों से अपनी क्लास के जरिए दुनिया भर के लोगों की मदद की। उनका बहुत सम्मान और प्रशंसा की जाती थी। उनका तरीका कारगर रहा और उन्हें लोगों को उनके कुत्तों की मदद करना बहुत पसंद था। एलन ने लिखा कि नाइट ने अपना कॉमेडी शो मैड डॉग्स एंड एन इंग्लिशमैन ऑस्ट्रेलिया और विदेशों में कई स्थानों पर प्रस्तुत किया था और वे पूरे ब्रिटेन में कई शो करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हेले ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने लिखा, हम इस बात से बेहद दुखी हैं कि उनकी जान एक अजीब दुर्घटना में चली गई। एक ऐसी दुर्घटना जिसे हम सभी अभी भी समझने की कोशिश कर रहे हैं। हेले ने भी इंस्टाग्राम पर नाइट को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, 'वह प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उनके पास बहुत सी खूबियां थीं। वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं था जो वह नहीं कर सकते थे। वह बहुत से लोगों के लिए एक शानदार दोस्त थे। मगर सबसे बढ़कर वह मेरी दुनिया थे और उनके बिना यह कभी भी वैसी नहीं होगी। मेरा वास्तव में दिल टूट गया है और मैं सदमे में हूं।' 

Anjali: वेब सीरीज 'बहिष्करण' में वेश्या का रोल निभा रही हैं अंजलि, कहा- इस किरदार को करना संतोषजनक अनुभव रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed