Mahakumbh: उदित नारायण ने लगाई त्रिवेणी में डुबकी, बोले- 'खुशी है कि हमें भी ईश्वर ने यहां आने का अवसर दिया'
Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार 25 फरवरी को सिंगर उदित नारायण भी महाकुंभ पहुंचे। इसके लिए उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। साथ ही शानदार आयोजन के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में देश-दुनिया से श्रद्धालु आ रहे हैं। फिल्मी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है। हर दिन सेलिब्रिटी भी महाकुंभ में जाकर त्रिवेणी में पावन डुबकी लगा रहे हैं। मंगलवार को मशहूर सिंगर उदित नारायण भी पहुंचे। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की। सिंगर ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि ईश्वर ने उन्हें भी इस आयोजन में शामिल होने का अवसर दिया।
सरकार का जताया आभार
गायक उदित नारायण अपनी पत्नी दीपा के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि भगवान ने मुझे इस पावन अवसर पर कुंभ मेले में आने का अवसर दिया है। ऐसा संयोग 144 साल बाद बना है। यह बहुत खुशी की बात है। मैं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं'।
#WATCH Prayagraj, Uttar Pradesh: Singer Udit Narayan reached the Mahakumbh Mela with his wife.
— ANI (@ANI) February 25, 2025
He said, "I am very happy that God has given me the opportunity to come to the Kumbh Mela on this auspicious occasion. Such a coincidence has happened after 144 years. It is a matter… pic.twitter.com/nVGD0MrUTr
बोले- बहुत खूबसूरत व्यवस्था
उदित नारायण ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तहेदिल से धन्यवाद कहता हूं। उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने क्या ही खूबसूरत काम किया है कि मैं बयां नहीं कर सकता हूं। जबर्दस्त तैयारियां हैं। यह सराहनीय है'।
ईशा अंबानी भी पहुंचीं महाकुंभ
मंगलवार को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी भी प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हुईं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और प्रार्थना की।
#WATCH उत्तर प्रदेश: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का दौरा करते हुए त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और प्रार्थना की। pic.twitter.com/UKhijDM1ZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025