फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Two New TV Shows Aneri Vajani Baghin and Vishal Aditya Singh Bhagwaan Parashuraam Starting Today

Star Bharat: आज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे ये दो नए शो, छोटे पर्दे पर दिखेगी बाघिन और भगवान परशुराम की कहानी

Mon, 05 Feb 2024 01:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 05 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

आज पांच फरवरी 2024 से शुरू होने वाला शो 'बाघिन' एक रहस्यमयी बदले की कहानी से मनोरंजन करने का वादा करता है। वहीं, 'भगवान परशुराम' एक भक्ति शो है।

विज्ञापन
Two New TV Shows Aneri Vajani Baghin and Vishal Aditya Singh Bhagwaan Parashuraam Starting Today
'बाघिन' और 'भगवान परशुराम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

छोटे पर्दे पर आज से दो नए सो दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है। शो 'बाघिन' और 'भगवान परशुराम' ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। आज पांच फरवरी 2024 से शुरू होने वाला शो 'बाघिन' एक रहस्यमयी बदले की कहानी से मनोरंजन करने का वादा करता है। वहीं, 'भगवान परशुराम' एक भक्ति शो है। इसमें भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम की अज्ञात कहानी दिखाई जाएगी। शानदार कलाकारों के साथ ये शो अपनी विशिष्ट कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन


अनेरी वजानी के ईर्द-गिर्द घूमेगी बाघिन' की कहानी
शो 'बाघिन' में अनेरी वजानी, जीशान खान, अंश बागरी और कृप कपूर सूरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस शो में एक आदमी और जानवर के बीच एक गहन लड़ाई देखने को मिलेगी। 'बाघिन' की कहानी अनेरी वजानी की है, जो एक साधारण लड़की हैं, लेकिन उनपर बाघिन की आत्मा आ जाती है। वह बाघिन उसके असामयिक निधन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रतिशोध की तलाश शुरू करती है। बाघिन में अनेरी वजानी दर्शकों के सामने अपना एक नया किरदार पेश करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


अपने किरदार को लेकर उत्सुक हैं अनेरी
अनेरी वजानी ने कहा, 'जब बाघिन को शुरू में मेरे सामने प्रस्तुत किया गया था, तो नाम ने ही मुझे प्रभावित किया और मैं कहानी के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हो गई थी। मुझे न केवल मुख्य भूमिका की पेशकश की गई, बल्कि दोहरा किरदार भी दिया गया, जो मेरे लिए पहली बार था।' उन्होंने आगे कहा, 'जबकि अभिनेताओं को अक्सर विभिन्न शो में विविध भूमिकाएं मिलती हैं। एक शो में दो पूरी तरह से अलग व्यक्तित्वों को चित्रित करना एक दुर्लभ अवसर है और बाघिन ने मुझे यह अवसर दिया है। मैं गौरी का किरदार निभा रही हूं, जो एक सामान्य लड़की है जो बारी-बारी से एक प्रतिशोधी बाघिन में बदल जाती है। शो में मुझे पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा, जो दोहरी भूमिका निभाने में मेरी शुरुआत है। मैं इसे लेकर बेहद उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे विशाल
वहीं, विशाल आदित्य सिंह, इशिता गांगुली और नवीना बोले अभिनीत 'भगवान परशुराम' एक ऐसे भगवान की कहानी है, जिनकी उपस्थिति को पहचाना जाता है, लेकिन पूरी तरह से खोजा नहीं हुई है। इस भक्ति शो में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की यात्रा देखने को मिलेगी। शो में भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले मुख्य अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने कहा, 'भारत की पौराणिक कथाओं में गहरी जड़ें हैं और भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री ने कुछ अद्भुत कहानियां सामने लाई हैं। हालांकि हम भगवान विष्णु की कहानियों से परिचित हैं, लेकिन उनके अवतारों के बारे में कम जानकारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed