फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV show Rabb Se Hai Dua to go off air Dheeraj Dhoopar Yesha Rughani show last episode to premiere in december

Rabb Se Hai Dua: बोरिया बिस्तर बांधने को तैयार 'रब्ब से है दुआ', इस दिन प्रसारित होगा शो का आखिरी एपिसोड

Thu, 14 Nov 2024 05:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

टीवी शो 'रब्ब से है दुआ' नवंबर 2022 में शुरू हुआ और सुपरहिट हुआ। अब यह दो साल के सफर के बाद दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
TV show Rabb Se Hai Dua to go off air Dheeraj Dhoopar Yesha Rughani show last episode to premiere in december
रब्ब से है दुआ - फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5

विस्तार

धीरज धूपर और येशा रूघानी स्टारर 'रब्ब से है दुआ' इस महीने ऑफ एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो में 22 साल के लीप की शुरुआत के बाद येशा और धीरज ने अदिति शर्मा और करणवीर शर्मा की जगह ली थी। टीवी शो 'रब्ब से है दुआ' नवंबर 2022 में शुरू हुआ और सुपरहिट हुआ। अब यह दो साल के सफर के बाद दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार है। शो की कास्ट ने शूटिंग खत्म करनी शुरू कर दी है। अंतिम एपिसोड दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रसारित होने की उम्मीद है। इस पारिवारिक ड्रामा में धीरज धूपर, येशा रुघानी और सीरत कपूर हैं, जिन्होंने इस साल फरवरी में करणवीर शर्मा, अदिति शर्मा और ऋचा राठौर से नए लीड के रूप में किरदार संभाला था।

विज्ञापन

कब होगा 'रब्ब से है दुआ' ऑफ एयर
धीरज धूपर और येशा रूघानी, जिन्हें जी टीवी के रब्ब से है दुआ के चेहरे के रूप में चुना गया था, वह अब  एक पीढ़ी की छलांग के बाद शो अपने उत्साही दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं, क्योंकि शो को कुछ ही समय में चैनल द्वारा बंद कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धीरज और येशा के शो 'रब्ब से है दुआ' को 15 नवंबर को हटा दिया जाएगा, जब शो के कलाकार अपने अंतिम एपिसोड की शूटिंग करेंगे। बताया गया कि शो का आखिरी एपिसोड 2 दिसंबर को प्रसारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग
धीरज धूपर ने पहले ही शो के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और अब परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस साल बिग बॉस 18 के लिए अभिनेता से संपर्क किए जाने के बारे में भी खबरें थीं। हालांकि, यह 'रब्ब से है दुआ' के साथ उनकी चल रही बातचीत के कारण उन्होंने इस साल रियलिटी शो में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था।

विज्ञापन

क्या थी 'रब्ब से है दुआ की कास्ट'
प्रतीक शर्मा द्वारा निर्मित 'रब्ब से है दुआ' की शुरुआत अदिति शर्मा और करणवीर शर्मा के साथ हुई थी। ऋचा राठौर ने शो की नकारात्मक भूमिका निभाई। हालांकि, बाद में शो ने 22 साल का लीप लिया, जिसके बाद नए चेहरों के साथ एक नई स्टोरी लाइन पेश की गई। येशा और धीरज के साथ सीरत कपूर ने शो का नेतृत्व किया। जहां पिछले कुछ समय से शो के ऑफ एयर होने की खबरें चल रही हैं, वहीं इस बार आखिरकार शो ऑफ एयर होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed