Anupamaa: गौरव खन्ना ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ अपने रिश्ते का किया खुलासा, बोले- वो मेरी दोस्त नहीं…
Anupamaa: टेलीविजन शो 'अनुपमा' के पूर्व अभिनेता गौरव खन्ना ने एक्ट्रेस रूपाली गांंगुली के साथ अपने रिश्ते के बारे में किया खुलासा। जानिए अभिनेता ने क्या कहा?
विस्तार
'अनुपमा' टीवी शो दर्शकों द्वारा बेहद पंसद किया जाने वाला शो है। इसकी खबरों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। अब इस शो के पूर्व अभिनेता गौरव खन्ना ने रूपाली गांगुली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रूपाली को वह दोस्त नहीं बोलेंगे। आखिर अभिनेता की क्या लगती हैं रूपाली?
गौरव खन्ना ने रूपाली के बारे में कही ये बात
हाल ही में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना, सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने 'अनुपमा' सीरियल के दिनों को याद किया और 'अनुपमा' फेम रूपाली से अपने रिश्ते के बारे में बात की। बातचीत के दौरान गौरव ने कहा, ‘मैं रूपाली को दोस्त नहीं बोलूंगा। रूपाली एक अद्भुत इंसान हैं जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। एक दोस्त वह होता है जिसे आप कभी भी कॉल कर सकते हैं और सब कुछ साझा कर सकते हैं। मैं किसी के साथ ऐसे रिश्ते में नहीं हूं, चाहे वह रूपाली हो या सुधांशु। यहां तक कि सुधांशु जी बोलना चाहिए । वह मेरी तरह बहुत आध्यात्मिक हैं। वह एक शानदार गायक हैं। मुझे बहुत खुशी है कि वह नए गाना लेकर आ रहे हैं। मैं उन्हें कहता था गायन मत छोड़ो।’
यह खबर भी पढ़ें: Himanshi Khurana: पंजाबी हीरोइनों को गलत रास्ता दिखाने वाले पर आगबबूला हुईं हिमांशी, बोलीं- ‘तुम बिचौलिए…’
अनुपमा सीरियल के दिनों को किया याद
आगे बातचीत के दौरान उन्होंने रूपली गांगुली से तकरार होने वाली बात पर कहा, ‘तर्क होते हैं सीन को लेके क्योंकि हर कोई अपने-अपने विचार लेकर आता है और मैं इसका सम्मान करता हूं, क्योंकि वह एक मुख्य एक्टर होने के नाते शो को अपने कंधों पर उठाती हैं। वह 'अनुपमा' शो का एक जाना माना चेहरा हैं। इसलिए अगर मैं जोर देता हूं कि सीन मेरे हिसाब से किए जाएं, तो यह गलत होगा और मैंने ऐसा कभी नहीं किया। विवाद होते थे कि इसको ऐसे कर लेते हैं, वो बोलेंगे ऐसे कर लेते हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Usha Nadkarni: पर्दे पर निभाया सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार, एक्टिंग के लिए किया संघर्ष
एक नजर गौरव खन्ना की ओर
अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक 'भाभी' से किया था। इसके बाद वो 'कुमकुम भाग्य', 'मेरी डोली तेरे अंगना' और 'अनुपमा' में नजर आए। अभी हाल ही में अभिनेता ने 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब जीता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.