फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Pavitra Rishta Fame Usha Nadkarni Talk About Her Acting Struggle Days

Usha Nadkarni: पर्दे पर निभाया सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार, एक्टिंग के लिए किया संघर्ष

Mon, 21 Apr 2025 11:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

हाल ही में टीवी सीरियल की सीनियर एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने अपने एक्टिंग स्ट्रगल को लेकर बात की। वह सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत की मां का रोल निभाकर मशहूर हुईं। 
 

विज्ञापन
Serial Pavitra Rishta Fame Usha Nadkarni Talk About Her Acting Struggle Days
पवित्र रिश्ता सीरियल में उषा ने निभाया सुशांत सिंह राजपूत के किरदार मानव की मां का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

विस्तार

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में उषा नाडकर्णी ने एक नेगेटिव सास का रोल किया था, वह इस किरदार को निभाकर घर-घर मशहूर हो गईं। हाल ही में सीनियर एक्ट्रेस उषा को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया। इस शो में भी उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया। हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में भी उषा नाडकर्णी दिखीं। भारती के साथ उन्होंने अपने करियर स्ट्रगल को साझा किया। 

विज्ञापन


परिवार को पसंद नहीं था एक्टिंग करना 
उषा नाडकर्णी भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताती हैं कि परिवार को उनका एक्टिंग करना, थिएटर करना पसंद नहीं था। वह अपनी एक्टिंग के शुरुआती दिनों का एक किस्सा साझा करती हैं, ‘ एक दिन मां ने कपड़े बाहर फेंक दिए और कहा कि ड्रामा करना है, तो घर से निकल जाओ। मैं भी गुस्से में अपनी सहेली के घर रहने चली गईं। बाद में पापा मुझे खोजते हुए मेरे ऑफिस तक आए।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

लता मंगेशकर थीं पड़ोसी 
उषा नाडकर्णी यह भी बताती हैं कि जिस जगह पर वह परिवार के साथ रहा करती थीं, वहां उनकी पड़ोसी लता मंगेशकर थीं। एक बार जब वह अपने इलाके में होने वाली गणपति में शामिल होने चली गईं तो पापा ने काफी मारा। उषा बताती हैं कि उन्हें अकसर पापा से डांट और मार पड़ती थी। 

ये खबर भी पढ़ें:Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई 

‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत से बना अटूट नाता
सीरियल पवित्र रिश्ता में उषा नाडकर्णी ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मां का रोल किया था। इस सीरियल में सुशांत ने मानव नाम का किरदार निभाय था। उषा, सुशांत को असल जिंदगी में भी अपने बेटे जैसा मानती थीं। उषा को सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जब खबर मिलीं तो वह काफी टूट गई थीं। इस बारे में उषा ने कई बार बात की है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed