टेलीविजन पर्दे के इस दिग्गज अभिनेता का हुआ था शारीरिक शोषण, एक्टर बोले- ‘उनमें एक आदमी के लिए फीलिंग्स…’
सिनेमा और टीवी की दुनिया में कई ऐसी खबरें आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक टीवी अभिनेता ने बताया की उनके साथ किशोरावस्था में कुछ गलत व्यवहार हुआ था। इस खबर को पढ़ चौंक जाएंगे आप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में छोटे पर्दे के एक एक्टर ने अपने किशोरावस्था के खराब अनुभवोंं को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें छेड़ा जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपने आप को सीमित कर लिया था। आखिर किस अभिनेता के साथ हुआ ऐसा? जानिए पूरी खबर।
अभिनेता ने ट्रेन में सफर करना छोड़ दिया
टेलीविजन अभिनता आमिर अली ने हाटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘जब छोटा था, तब पहली बार मैंने ट्रेन में सफर किया था। मैंने ट्रेन में सफर करना बंद कर दिया क्योंकि मुझे छुआ जा रहा था। उस समय मैं 14 साल का था, फिर मैंने अपना बैग अपनी पीठ के पास रखना शुरू कर दिया।’ फिर एक दिन, किसी ने मेरे बैग से किताबें चुरा लीं, और मैंने सोचा 'किताबें कौन चुराता है?' और मैंने तय कर लिया कि मैं ट्रेन में यात्रा नहीं करूंगा।’
यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: लिन लैशराम से शादी के खिलाफ था रणदीप हुड्डा का परिवार, नहीं चाहते थे कि 'गैर-जाट' से शादी करें
उनमें एक आदमी के लिए फिलिंग्स थी
आगे बातचीत के दौरान आमिर अली ने बताया, ‘मेरे कुछ दोस्त थे जिन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें एक आदमी के लिए फीलिंग्स हैं और मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ। वे मेरे भाइयों की तरह हैं। मैं उनके साथ एक ही बिस्तर पर सो सकता हूँ। और जब उन्होंने खुलकर कहा, तो मुझे लगा कि सिर्फ कुछ अनुभवों के कारण, मैं पूरी दुनिया का न्याय नहीं कर सकता। जब आप मैच्योर होते हैं, तो आप समझते हैं, आपके विचार बदल जाते हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: आने वाला है 'OG' का 'फायर स्टॉर्म, थमन ने पवन कल्याण के पहले सिंगल पर दिया अपडेट
आमिर अली का वर्कफ्रंट
आमिर अली टेलीविजन की दुनिया का जाना मान नाम है। अभिनेता ने 'कहानी घर घर की', 'वो रहने वाली महलों की', जैसे सीरियल में भूमिका निभाई है। अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी संजीदा शेख के साथ साल 2007 में 'नच बलिए' डांस शो भी जीता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.