{"_id":"67ff1f1179cea37fa40efcf9","slug":"thaman-drops-fiery-update-on-pawan-kalyan-og-first-single-high-energy-track-titled-fire-storm-incoming-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: आने वाला है 'OG' का 'फायर स्टॉर्म, थमन ने पवन कल्याण के पहले सिंगल पर दिया अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pawan Kalyan: आने वाला है 'OG' का 'फायर स्टॉर्म, थमन ने पवन कल्याण के पहले सिंगल पर दिया अपडेट
Wed, 16 Apr 2025 08:38 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:38 AM IST
सार
OG First Single Fire Storm: निर्देशक सुजीत की फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म के पहले सिंगल गाने को लेकर संगीत निर्देशक थनम ने अहम जानकारी शेयर की है, जिसे सुनकर पवन के फैंस जरूर खुशी से झूम उठेंगे।
विज्ञापन
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
विस्तार
साउथ अभिनेता पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओजी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर अब फिल्म के संगीत निर्देशक थमन ने इसके पहले सिंगल गाने को लेकर अपडेट शेयर किया है, जो इस फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा देगा।
विज्ञापन
आने वाला है 'ओजी' का 'फायर स्टॉर्म'
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, संगीत निर्देशक थमन ने 'OG' को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर दिया है। एक इंटरव्यू में थमन ने बताया कि तमिल स्टार सिम्बू ने फिल्म के लिए "फायर स्टॉर्म" नाम का एक धमाकेदार गाना गाया है। यह गाना उसी दिन रिलीज होगा, जिस दिन शूटिंग दोबारा शुरू होगी। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह गाना कुछ अलग होगा।

फैंस को है इंतजार
पवन कल्याण की फिल्म "वे कॉल हिम ओजी" का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में पवन कल्याण एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि, पवन कल्याण के व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के कारण फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी गई थी। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके आइडल सेट पर वापस लौटेंगे और फिल्म पूरी करेंगे।

फिल्म ओजी
इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को सुजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें पवन कल्याण के साथ प्रियंका अरुल मोहन, इमरान हाशमी, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, हरीश उथमन, जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है।