फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tumbbad 2 Announcement Sohum Shah Pen Studios Next Year Shooting Start

Tumbbad 2: सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' पर आया अपडेट, अगले साल से शुरू होगी शूटिंग

Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

Tumbbad 2 Official Announcement: अभिनेता-निर्माता सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। फिल्म को जयंतीलाल गड़ा के नेतृत्व वाली कंपनी पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Tumbbad 2 Announcement Sohum Shah Pen Studios Next Year Shooting Start
तु्म्बाड 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने अपनी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले पेन स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। जयंतीलाल गड़ा के नेतृत्व वाली यह कंपनी 'तुम्बाड 2' का निर्माण करेगी। साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड को शुरुआत में सीमित दर्शक ही मिले थे, लेकिन हाल ही में फिल्म को दोबारा थिएटर में उतारा गया और इसे बड़ी सफलता प्राप्त हुई। अब अगले साल तक इसके सीक्वल की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 

तुम्बाड के सीक्वल का हुआ ऐलान 
सोहम शाह और जयंतीलाल गड़ा ने तस्वीर साझा की हैं, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोहम शाह फिल्म्स, तुम्बाड यूनिवर्स के अगले अध्याय के लिए जाने-माने फिल्म मेकर डॉ जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियो के साथ हाथ मिला रहा है। इस सहयोग से तुम्बाड 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया भर में रिलीज होने वाली कहानी है जो कला का जश्न मनाने और एक अविस्मरणीय सिनेमैटिक अनुभव देने का एक वादा करती है। यह यात्रा शुरू होती है!' 

View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)




यह खबर भी पढ़ें: Vikrant Massey: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत को मिली करण जौहर की फिल्म, बोले- डिजाइनर कपड़ों में दिखूंगा

'आरआरआर' जैसी फिल्में बना चुका पेन स्टूजियोज
फिल्म तुम्बाड के बाद अब इसके सीक्वल के साथ फिल्मकार एक बार फिर दर्शकों को उसी रहस्यमय यूनिवर्स में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। 'तुम्बाड 2' को लेकर बताया गया है कि इसका निर्माण अगले साल की शुरुआत से शुरू होगा। पेन स्टूडियोज इससे पहले 'आरआरआर' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी बड़ी फिल्मों को पर्दे पर उतार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed