फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri Grown Up Watching Vivian Dsena Shows on tv told who is her Bigg Boss 18 favourite contestant

Triptii Dimri: बिग बॉस 18 के प्रतियोगी विवियन डीसेना के बारे में तृप्ति डिमरी का खुलासा, बोलीं- उनके पसंदीदा..

Mon, 14 Oct 2024 10:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Oct 2024 10:55 AM IST
सार

तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव बिग बॉस 18 के शो पर पहुंचे, जहां तृप्ति ने टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना के बारे में खुलकर बात की और बताया कि बिग बॉस 18 में उनके पसंदीदा प्रतियोगी कौन हैं।
 

विज्ञापन
Triptii Dimri Grown Up Watching Vivian Dsena Shows on tv told who is her Bigg Boss 18 favourite contestant
तृप्ति डिमरी-विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri, viviandsena

विस्तार

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के कलाकार घर में दाखिल हुए और अपनी फिल्म का प्रचार किया। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान तृप्ति ने अपने पसंदीदा प्रतियोगियों के अलावा विवियन डीसेना के बारे में भी बात की।
विज्ञापन


तृप्ति और राजकुमार के पसंदीदा प्रतियोगी
बिग बॉस 18 में सलमान खान से बात करते हुए, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने रियलिटी शो से अपने पसंदीदा प्रतियोगियों के बारे में बताया। राजुमार ने एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते को अपना पसंदीदा प्रतियोगी बताया और कहा कि वह उनकी हंसी के प्रशंसक हैं। दूसरी ओर, तृप्ति ने विवियन डीसेना को अपना पसंदीदा प्रतियोगी बताया और कहा कि वह उनके शो देखते हुए बड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




किन टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं विवियन
विवियन और तृप्ति के बीच उम्र का अंतर सिर्फ छह साल है। विवियन ने 2008 में टीवी सीरियल 'कसम से' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद, उन्हें प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला एक इश्क एक जुनून, शक्ति - अस्तित्व के एहसास की, सिर्फ तुम और उडारियां में देखा गया। जब वह प्यार की ये एक कहानी में दिखाई दिए और अभय की भूमिका निभाई तो वह सभी के दिलों पर छा गए। इस शो ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया और उन्हें अपार सफलता मिली।

विवियन के अलावा बिग बॉस के घर पर है कई दमदार प्रतियोगी
बिग बॉस 18 में विवियन धीरे-धीरे सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभर रहे हैं। उन्हें उनके बेबाक रवैये के लिए प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। विवियन के अलावा, शो में मुस्कान बामने, करण वीर मेहरा, शहजादा धामी, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, न्यारा बनर्जी और बाकी कलाकार शामिल हैं। 
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की कपूर अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ, श्रद्धा-जान्हवी-सोनम का नाम शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed