{"_id":"670c9c9b92a78808da0879cd","slug":"rajkummar-rao-opens-up-on-working-with-actress-stree-2-actor-says-about-shraddha-kapoor-janhvi-and-sonam-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की कपूर अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ, श्रद्धा-जान्हवी-सोनम का नाम शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की कपूर अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ, श्रद्धा-जान्हवी-सोनम का नाम शामिल
Mon, 14 Oct 2024 09:53 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:53 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी कपूर को-स्टार्स अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ की। इस सूची में जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर और सोनम कपूर शामिल हैं। इसके अलावा राजकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने के बारे में भी अपनी राय साझा की।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर-राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर-सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, sonamkapoor, rajkummar_rao, shraddhakapoor
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं और साथ ही फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजकुमार उम्दा अभिनेता है, जिसका परिचय रण जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करने से लेकर 2012 की फिल्म शाहिद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने तक का सफर तय किया है। हालांकि, उन्हें कड़ी मेहनत करने और अपने किरदारों को अपने खून-पसीने से बनाने पर गर्व है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अगर इंडस्ट्री में उनके पास कोई सपोर्ट सिस्टम होता तो उनकी जिंदगी बेहद आसान होती। इसके अलावा अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी सह-कलाकारों श्रद्धा, जान्हवी और सोनम की भी जमकर तारीफ की।
राजकुमार ने जान्हवी और श्रद्धा की जमकर तारीफ की
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली फिल्म और अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बारे में बात करते हुए कई बातें साझा कीं। राजकुमार ने अपनी सह-कलाकारों श्रद्धा कपूर, सोनम कपूर और जान्हवी कपूर की भी खूब तारीफ की। बातचीत के दौरान, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो अभिनेता ने कहा कि जान्हवी और श्रद्धा 'मेहनती' अभिनेत्री हैं। राजुकमार ने जान्हवी के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में स्क्रीन साझा किया था, जबकि उन्होंने श्रद्धा के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 में शानदार अभिनय किया है।
राजकुमार ने सोनम कपूर की भी तारीफ की
अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की सह-कलाकार सोनम कपूर के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा कि वह एक दयालु लड़की हैं।
अगर इंडस्ट्री में मेरा भी कोई सपोर्ट सिस्टम होता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि कभी-कभी, यह आसान नहीं होता है और ऐसे मौके आते हैं जब वह इंडस्ट्री से किसी को चाहते हैं। अगर उनके परिवार के सदस्य बॉलीवुड से होते तो लोग उनके आस-पास भी होते और उनके परिचित बहुत सारी समस्याओं को संभाल लेते, लेकिन ऐसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और खुद ही संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव
काम की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म मालिक में नजर आएंगे। बहरहाल, हाल ही में उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज हुई थी, जिसको बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 जैसी सफलता तो नहीं लेकिन मिली-जुली प्रतिक्रिया जरूर मिल रही है।
Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा था 'बेस्ट किसर', शाहरुख खान को दिया था ये खास टैग