{"_id":"6acc5ad04ef510974607390a","slug":"tobey-maguire-officiated-his-ex-wife-s-jennifer-meyer-wedding-photos-viral-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोबी मैग्वायर: पूर्व पत्नी की शादी में 'स्पाइडर मैन' अभिनेता बने पादरी, लियोनार्डो समेत ये सितारे हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टोबी मैग्वायर: पूर्व पत्नी की शादी में 'स्पाइडर मैन' अभिनेता बने पादरी, लियोनार्डो समेत ये सितारे हुए शामिल
Mon, 12 Oct 2026 09:28 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:28 AM IST
सार
Spiderman Actor Tobey Maguire: जेनिफर मेयर और ज्योफ ओगुन्सलेसी ने शादी कर ली है। इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि जेनिफर के एक्स हसबैंड और 'स्पाइडर-मैन' अभिनेता टोबी मैग्वायर ने ही शादी की रस्में कराईं।
विज्ञापन
जेनिफर मेयर, ज्योफ और टोबी मैग्वायर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड की जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर जेनिफर मेयर और बिजनेसमैन ज्योफ ओगुन्सलेसी की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस शादी में सबसे खास बात यह रही कि जेनिफर के एक्स-हसबैंड और 'स्पाइडर-मैन' अभिनेता टोबी मैग्वायर ने ही शादी की रस्में कराईं।
तलाक के बाद जेनिफर ने की शादी
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर मेयर और उनके मंगेतर ज्योफ ओगुन्सलेसी ने पिछले वीकेंड हवाई के फोर सीजन्स रिजॉर्ट लानाई में आउटडोर सेरेमनी में शादी की। खास बात यह है कि यह शादी जेनिफर और टोबी के तलाक के कुछ ही हफ्तों बाद में ही हो गई।

Trending Videos
जेनिफर मेयर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर ने शादी में पहनी कौनसी ड्रेस?
49 साल की जेनिफर ने शादी में स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। वहीं, ज्योफ ब्लैक सूट और बो टाई पहने हुए नजर आए। शादी की तस्वीरों में टोबी मैग्वायर फॉर्मल कपड़ों में पादरी बनकर सेरेमनी कराते दिखाई दिए। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने फूलों से सजे मंडप के नीचे एक-दूसरे को किस भी किया।
49 साल की जेनिफर ने शादी में स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। वहीं, ज्योफ ब्लैक सूट और बो टाई पहने हुए नजर आए। शादी की तस्वीरों में टोबी मैग्वायर फॉर्मल कपड़ों में पादरी बनकर सेरेमनी कराते दिखाई दिए। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने फूलों से सजे मंडप के नीचे एक-दूसरे को किस भी किया।
विज्ञापन
जेनिफर मेयर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?
जेनिफर और ज्योफ की शादी में मनोरंजन और बिजनेस जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इसमें 'टाइटैनिक' स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ पहुंचे। वहीं, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अपनी पत्नी लॉरेन सांचेज के साथ नजर आए। इनके अलावा एक्ट्रेस कोर्टनी कॉक्स, केट हडसन अपने मंगेतर डैनी फुजिकावा और स्टाइलिस्ट रेचल जो भी शादी में शामिल हुए।
खास बात ये रही कि जेनिफर और टोबी के बच्चे 19 साल की रूबी मेयर मैग्वायर और 17 साल के ओटिस मेयर मैग्वायर भी इस शादी का हिस्सा बने। इसके अलावा न्यूली वेड कपल की बेटी भी परिवार के इस खास मौके पर मौजूद थी, जिसका जन्म मई 2026 में हुआ था।

कितने साल चली टोबी और जेनिफर की शादी?
- गौरतलब है कि टोबी मैग्वायर और जेनिफर मेयर की शादी करीब नौ साल तक चली थी।
- दोनों ने अक्टूबर 2016 में अलग होने का ऐलान किया था।
- हालांकि, उनके तलाक की कानूनी प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई।
- पेज सिक्स के मुताबिक, कोर्ट के दस्तावेजों से पुष्टि हुई कि दोनों शादी आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है और दोनों कानूनी तौर पर सिंगल हैं।
- हालांकि, तलाक को 'बाइफर्केटेड' बताया गया है, जिसका इसका मतलब है कि तलाक के कुछ कानूनी पहलुओं पर फैसला हो चुका है, जबकि कुछ मामले अभी निपटाए जाने बाकी हैं।
- जेनिफर ने साल 2023 में ज्योफ ओगुन्सलेसी को डेट करना शुरू किया था।
- दोनों पहली बार उसी साल नवंबर में 'बेबी2बेबी' गाला के रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे।
- इसके बाद अगस्त 2024 में दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान किया था।